अयोध्या में रामनवमी यज्ञ पंडाल में आग, भक्तों में भगदड़; कोई हताहत नहीं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या। हर साल की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पर्व के मौके पर राम की नगरी अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित बाबा आश्रम के पास राजघाट नदी किनारे हवन कुंड में यज्ञ हो रहा था। दूरदराज से आए भक्तगण पूजा पाठ में मशगूल थे  कि इसी दौरान आग लग गई और चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। आग लगते ही पूरे पूजा पंडाल में हड़कंप मच गया और भक्तगणों में भगदड़ मच गई। आग इतनी भीषण थी कि लपट और धुआं का गुब्बार दूर तलक फैल गया। 

आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले सबकुछ जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि दमकल की आठ गाडियां घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई घायल नहीं हुआ है और न ही फंसा है। पुलिस व फायर ब्रिगेड के जिम्मेदार अफसर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि आग कैसे लगी।

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा ये खबर भी पढ़े : तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

बताया जा रहा है कि अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के बाकी बाबा आश्रम के पास राजघाट नदी किनारे शनिवार को हवन कुंड में यज्ञ हो रहा था। यज्ञ के दौरान दूरदराज से आए भक्तगण पूजा पाठ करने में मशगूल थे और चारों ओर जयकारे की गूंज थी कि इसी दौरान कहीं से निकली चिंगारी से आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस मौके पर सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे। आग लगते ही वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और चारों ओर बचाओ-बचाओ की चीख-पुकार गूंजने लगी। 

आनन-फानन में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सहित अन्य भक्तगण भाग कर अपनी-अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें और धुआं के गुब्बार से मानो आसमान काला हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी आठ दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों ने घंटों भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह यज्ञ राम मंदिर से 800 मीटर की दूरी पर हो रहा था।आग इतनी भीषण थी कि पूरा पूजा पंडाल जलकर राख हो गया, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई।पुलिस और दमकल कर्मी विभाग के आलाधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी