चलती हुई बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। नोएडा एक्सप्रेसवे पर बने पंचशील अंडरपास के पास गुरुवार दोपहर को चलती बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। दमकलकर्मियों ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दिल्ली के लाजपत नगर निवासी नरेश कौशल इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करते हैं। उनका कार्यालय ओखला में है। वह गुरुवार दोपहर सेक्टर-82 में मीटिंग के उद्देश्य से डीजल से चलने वाली बीएमडब्ल्यू को लेकर नोएडा आए थे। जैसे ही वह पंचशील अंडरपास के पास पहुंचे अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। उन्होंने बताया कि वहां से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने उन्हें इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति ने फौरन कार को सड़क किनारे लगाया और कूद गए। देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। दमकलकर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक गाड़ी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। नरेश ने बताया कि वर्ष 2017 मॉडल की बीएमडब्ल्यू कार हरियाणा नंबर की है। उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 40 लाख रुपये में खरीदी थी। ग्रैप लागू होने के चलते करीब 20 दिन से घर पर खड़ी थी। पाबंदी हटने के बाद गुरुवार को लेकर वह नोएडा आए थे, लेकिन गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

ट्रैक्टर ट्राली फिसलकर तालाब में गिरा, चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : ट्रैक्टर ट्राली फिसलकर तालाब में गिरा, चालक की मौत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सरकारी तिरपाल बरामदगी मामले में तृणमूल नेता महबूब रहमान गिरफ्तार, जांच हुई तेज

हुगली। सरकारी राहत सामग्री को अवैध रूप से जमा कर रखने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के नेता तथा हुगली...
पश्चिम बंगाल 
सरकारी तिरपाल बरामदगी मामले में तृणमूल नेता महबूब रहमान गिरफ्तार, जांच हुई तेज

शिमला में नड्डा ने चलाया स्वच्छता अभियान, अंबेडकर प्रतिमा की सफाई कर सम्मान

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत...
हिमाचल 
शिमला में नड्डा ने चलाया स्वच्छता अभियान, अंबेडकर प्रतिमा की सफाई कर सम्मान

मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी नाकाम, आरपीएफ ने युवक को दबोचा

सीवान। जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेल संपत्ति चोरी की कोशिश को विफल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल...
बिहार 
मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी नाकाम, आरपीएफ ने युवक को दबोचा

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू...
राष्ट्रीय 
कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के...
राज्य  राजस्थान 
राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

उत्तर प्रदेश

कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एकीकृत वाहन यार्ड, कल्ली पश्चिम न्यू पुलिस लाइन में चोरी की वारदात को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश 
कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पुलिस ने मृतका के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस ने ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल और साइबर थाना लखनऊ की संयुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार