पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, दोनों गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम कल्ली पूरब (घाघ) निवासी श्रीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र बब्लू का विवाह करीब 15 वर्ष पहले चांदनी से हुआ था। आरोप है कि बब्लू की पत्नी चांदनी का सत्यमपाल नामक युवक से प्रेम संबंध था, जो मोहनलालगंज स्थित एक बैंक में कार्यरत है।जब बब्लू को इस संबंध की जानकारी हुई तो घर में आए दिन विवाद और झगड़े होने लगे। परिजनों का आरोप है कि पत्नी चांदनी और उसका प्रेमी सत्यमपाल लगातार बब्लू को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर : मूकबधिर दंपती समेत तीन का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर : मूकबधिर दंपती समेत तीन का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

 प्रताड़ना से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर बब्लू ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोहनलालगंज पुलिस ने धारा 108 बीएनएस (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। साक्ष्य और विवेचना में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मप्रः दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा की बड़ी कार्रवाई

- मंडल-मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प सदस्य भी हटाए
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा की बड़ी कार्रवाई

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान