फरीदाबाद: नगर निगम ने मंदिर-मस्जिद पर चलाया बुलडोजर, इंटरनेट सेवाएं बंद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फरीदाबाद। फरीदाबाद में नगर निगम ने एक शिव मंदिर और मस्जिद पर बुलडोजर चलवा दिया। इसके साथ ही कई अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया। शुक्रवार देर रात शुरू हुई प्रशासन की कार्रवाई शनिवार सुबह तक चलती रही।

सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सरकार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनआईटी क्षेत्र में करीब 21 घंटे तक इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है।

स्टेशन मास्टर बना मसीहा, ट्रेन से गिरे बालक को निकाला सुरक्षित ये खबर भी पढ़े : स्टेशन मास्टर बना मसीहा, ट्रेन से गिरे बालक को निकाला सुरक्षित

एलिवेटेड रोड और आरआरटीएस कॉरिडोर निर्माण के लिए ये कार्रवाई की गई है। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी कर दिया है। गुरुग्राम जाने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दिनभर ये कार्रवाई जारी रह सकती है। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार- शनिवार रात एन.एच.-3 मस्जिद चौक के पास शिव मंदिर और मस्जिद पर बुलडोजर चलवाया।

इसके साथ ही कई अवैध कब्जों को भी हटाया गया। मस्जिद चौक के पास से एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही गुरुग्राम- फरीदाबाद- नोएडा रूट के लिए नमो भारत आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर भी इसी क्षेत्र से गुजरना है।

इन परियोजनाओं के मार्ग में ये निर्माण बाधा बन रह थे। निगम की टीम ने रात करीब 2 बजे मस्जिद चौक और उसके आसपास एरिया में नाकाबंदी शुरू कर दी। निगम अधिकारियों का कहना है कि मंदिर और मस्जिद प्रशासन को निर्माण हटाने के लिए कई नोटिस दिए जा चुके हैं।

नोटिस के बाद भी इन्हें हटाया नहीं गया। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। मंदिर सहित कई दूसरे ढांचे पुरात्तव विभाग की जमीन पर बने हैं। ये ढांचे करीब 30 से 40 साल पुराने हैं।

गृह विभाग की अतिरिक्त सचिव डॉ. वंदना दिसोदिया ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि इस तोडफ़ोड़ अभियान के दौरान तनाव, उपद्रव और सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉम्र्स ( वॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि) के माध्यम से भडक़ाऊ सामग्री और अफवाहों को रोकने के लिए इस एरिया में इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार रात 12 से शनिवार रात 10 बजे तक बंद की जाएगी।

नगर निगम की टीम ने ये कार्रवाई एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश पर की है। इस दौरान दौरान मेट्रो मोड़ से ईएसआई चौक, मस्जिद चौक होते हुए सैनिक कॉलोनी, रेड लाइट चौक तक जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 29 की रात 2 बजे से 30 मई की दोपहर 2 बजे तक मेट्रो मोड़ से ईएसआई चौक, मस्जिद चौक होते हुए सैनिक कॉलोनी रेड लाइट तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।

इसके अलावा डीसीपी एनआईटी कार्यालय से मुल्ला होटल जाने वाले मार्ग पर भी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में सभी दिशाओं से वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। भारी वाहनों को बडख़ल, अंखीर चौक, एमवीएन चौक और पाली रोड होकर गुरुग्राम भेजा जाएगा, जबकि हल्के वाहन बीके चौक, 4-5 चौक, पटेल चौक, बडख़ल गांव रोड और सैनिक कॉलोनी से होते हुए निकल सकते हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस शुरुआती ऑफर के तहत 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट  वनप्लस ने भारतीय बाजार...
टेक-मित्र 
वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ को मंजूरी दी
राष्ट्रीय  राज्य 
कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

चानू के रिकॉर्ड प्रदर्शन की तारीफ अर्जुन पुरस्कार देने की मांग नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं...
राष्ट्रीय 
मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

अम्बेडकरनगर । पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान