एरा देगा सुरक्षित प्रसव व्यवस्था को मजबूती:कुलपति

— एराज शिशु मां सुरक्षा योजना का हुआ शुभारंभ

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। मातृ-शिशु मृत्यु दर पर लगाम लगाने और संस्थागत एवं सुरक्षित प्रसव व्यवस्था को जन जन तक पहुंचाने के लिए एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज की एराज शिशु मां सुरक्षा (एसएमएस) योजना का  को औपचारिक शुभारंभ हुआ।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अब्बास अली मेहदी ने योजना का उद्घाटन किया। इस योजना का मकसद खासतौर पर गरीब और असहाय वर्ग की महिलाओं को संस्थागत एवं सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल की तरफ आकर्षित करना है ताकि नारी शक्ति के साथ साथ देश का भविष्य भी सुरक्षित रहे। गौरतलब है कि एराज शिशु मां सुरक्षा (एसएमएस) योजना के तहत नार्मल डिलीवरी के साथ साथ अब सिजेरियन डिलीवरी भी निशुल्क की जाएगी। कुलपति प्रोफेसर अब्बास अली मेहदी ने कहा कि हमारा मकसद सभी को गुणात्मक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। हम सेवा भाव से कार्य करते हैं। कोरोना कालखंड इसका उदाहरण है। जैसा की सभी जानते है कि देश में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना एक बड़ी चुनौती है।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर जमाल मसूद ने कहा कि एरा पहला ऐसा निजी संस्थान है जिसने इस तरह की योजना लागू की है। यह योजना किसी एक विभाग की नहीं बल्कि सबका प्रोग्राम है। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख डॉक्टर एसपी जयसवार ने कहा कि यह योजना मुख्य रूप वर्ग के लिए है जो अस्पतालों का भरी भरकम खर्च नहीं उठा सकते है। इससे मातृ- शिशु मृत्यु दर में निश्चित रूप से गिरावट दर्ज होगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर सुरजीत बसु ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टर, फैकल्टी सदस्य और छात्र मौजूद थे।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र की सनहा...
सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव  बेगूसराय में प्रभारी मंत्री ने गांधी स्टेडियम में फहराया...
बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को प्लांट...
एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत