यातायात पुलिस द्वारा सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण
लोगों को किया गया जागरूक
संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात परमहंस* द्वारा बरदहिया चौकी के सामने पुरानी सब्जी मंडी रोड व दीघा बायपास पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले एवं अनियमित तरीके से की गई वाहन पार्किंग/वाहन स्टैण्ड को हटाया गया ।
तत्पश्चात आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाने, बिना नम्बर प्लेट के वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, स्कूल वाहनों में निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
