कर्मचारी संघ ने नगर निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

कर्मचारी संघ ने नगर निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी के नगर निगम के संविदा 22 पूर्व कर्मचारियों पर फ़र्ज़ीवाड़े के आरोप लगाते हुए नगर निगम के मुख्य अभियंता (विधुत यांत्रिक) मनोज प्रभात ने दर्ज कराया था जिसके बाद कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ़ नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व मे नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महापौर को ज्ञापन सौंपा।
 
नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने कहा की केंद्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों की उपस्थिति के सम्बन्ध मे तथा संगठन कार्यालय पर जबरदस्ती कब्जा किए जाने को लेकर मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात द्वारा  उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के बिना अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों पर  मनगढ़ंत एवं निराधार जूठी रिपोर्ट गोमती नगर थाने पर की गई,जो जबरा मारे भी और रोने भी न दे की कहावत चरितार्थ हो रही है।जो अत्यंत ही दुखद एवं निंदनीय है। जिन कर्मचारियों को वर्ष 2018 से वेतन न मिल रहा हो उनके परिवार का पालन पोषण कैसे हो रहा है। अत्यंत ही चिंतनीय एवं विचारणीय बिन्दु है।
 
इस पर नगर आयुक्त महोदय से निवेदन है कि अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को अपने छोटे-छोटे बच्चे एवं उनके परिवार का पालन पोषण हो सके। इस सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियों को वेतन देने के आदेश देना का कष्ट करें। ताकि जबरा मारे भी और रोने भी न दे की नीति से छोटे कर्मचारियो को बचाया जा सके। तथा समाज में कर्मचारियों पर बिना उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के बिना जूठा/निराधार एवं मनगढ़ंत आरोप लगाये जाने वाले अधिकारियों को भी दंडित किये जाने की आवश्यकता है। ताकि भविष्य में कोई भी छोटे कर्मचारियों के साथ इस तरह की निंदनीय कार्य न कर सके।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां