शिक्षा समाज की आधारशिला, इसके बगैर कुछ भी हो पाना संभव नहीं : योगी आदित्यनाथ
—वाराणसी से मुख्यमंत्री ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा शिक्षामित्रों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ किया
—1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी से की धनराशि हस्तांतरित
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ किया। साथ ही डीबीटी के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयाें में पढ़ने वाले प्रदेश भर के लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरित की।
अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ व हरित विद्यालयों के 12 प्रधानाचार्यों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
ये खबर भी पढ़े : कांग्रेस ने सद्बुद्धि पद यात्रा निकालकर किया श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण के निष्पक्ष जांच की मांगइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कैशलेस इलाज के लिए साढ़े चार सौ करोड़ रुपये सालाना खर्च होंगे। इसका भुगतान प्रदेश सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा के बदले में सरकार आपसे कुछ नहीं चाहती, सिर्फ एक चीज मांगती है कि बच्चों कि पढ़ाई पर ध्यान दें। प्रदेश के स्कूल में स्वच्छता, पढ़ाई और बच्चों के विकास पर काम हो। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश का उल्लेख कर कहा कि वहां हर व्यक्ति हिंदी बोलता है। वहां के सांसद ने बताया कि जितने शिक्षक हमारे यहां हैं, सब उत्तर प्रदेश से हैं। मध्य प्रदेश में भी भारी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश से हैं। शिक्षा समाज कि आधारशिला है। इसके बगैर कुछ भी हो पाना संभव नहीं है। कार्यक्रम में मंत्री अनिल राजभर, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह तथा माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी समेत अन्य लाेग माैजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
