राजकीय महाविद्यालय सिराथू में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

वक्ताओं ने संविधान निर्माता के विचारों को अपनाने का दिया संदेश, समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260414-WA0032कौशाम्बी जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय प्रसाद शर्मा द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विकास चंद्र ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, प्रखर अर्थशास्त्री एवं विधिवेत्ता के रूप में स्मरण करते हुए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देती है।अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम बताया और समाज में समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित करने के लिए सतत प्रयास किए। उनके नेतृत्व में निर्मित भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए।कार्यक्रम का संचालन डॉ. उत्तम कुमार शुक्ल ने किया, जबकि आभार ज्ञापन डॉ. धर्मेंद्र सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर प्रो. मीरा पाल, डॉ. स्मिता पाल, डॉ. अय्यूब अहमद, डॉ. विपुल सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी