डीएम ने सड़क सुरक्षा एवं सीएम डैशबोर्ड के योजनाओं की प्रगति बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा एवं सीएम डैशबोर्ड के अन्तर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं की प्रगति हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के प्रमुख मार्गो एवं चौराहों पर सड़क सुरक्षा साइन बोर्ड पर्याप्त संख्या में लगाये जाय। ओवर लोड वाहनों के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा रांग साइड ड्राइविंग पर पूर्णतया रोक लगाने के निर्देश दिये गये। उन्होने यह भी कहा कि नाबालिक द्वारा ई-रिक्शा का संचालन कदापि न होने पायें।
इसके उपरान्त सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। उन्होने पीएम सूर्यघर, पीएम कुसुम, मुख्यमंत्री आवास, सीएम उद्यमी, जननी सुरक्षा योजना, जलजीवन मिशन, फैमिली आईडी, पर्यटन से संबंधित परियोजनाओं, सेतुओं का निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दियें। उन्होने यह भी कहा कि सीएमआईएस पोर्टल पर आकड़ों को अद्यतन रखा जाय। निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्रअतिशीघ्र पूर्ण कराते हुए समयान्तर्गत संबंधित विभाग को हस्तगत किया जाय। ओटीडी सेल की समीक्षा करते हुए उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि डेटा रिपोर्टिंग का विशेष ध्यान रखा जाय। इसमें किसी प्रकार की लापवाही क्षम्य नही होंगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डा. राजीव निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार, यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, एआरएम आयुष भटनागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारीलालजी यादव, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीएसओ विमल शुक्ला, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, अधिशासी अभियन्ता जलनिगम योगेन्द्र प्रसाद, सड़क सुरक्षा समिति के प्रमोद ओझा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

बदायूं। नगर पालिका बदायूं की ओर से  मुहर्रम की 10वीं तारीख आशुरे के मौके पर कबूलपुरा स्थित कर्बला शरीफ में...
उत्तर प्रदेश 
नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

राम मंदिर ट्रस्ट भंग हो, दान का समुचित रिकॉर्ड नहीं, जांच कराए सरकार: कांग्रेस

राजीव शुक्ला ने दान में गड़बड़ी के लगाए आरोप, ट्रस्ट प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल
राष्ट्रीय 
राम मंदिर ट्रस्ट भंग हो, दान का समुचित रिकॉर्ड नहीं, जांच कराए सरकार: कांग्रेस

हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान

जलालाबाद/शाहजहांपुर। राजधानी लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया) में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे सूबे को हिलाकर रख...
उत्तर प्रदेश 
हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान

शांति निर्माण में राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और स्थानीय नेतृत्व पर भारत का जोर

संघर्षग्रस्त देशों की संस्थागत क्षमता बढ़ाने पर संसाधन केंद्रित करने की वकालत
राष्ट्रीय 
शांति निर्माण में राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और स्थानीय नेतृत्व पर भारत का जोर

टेलीविजन और मॉडलिंग का चर्चित चेहरा, अब बंगाली सिनेमा में 'जय' का किरदार

बंगाली मनोरंजन उद्योग में करियर अक्सर समय के साथ विभिन्न प्रदर्शन माध्यमों से गुजरते हैं। अभिनेता सुशोभन सोनू राय का...
मनोरंजन 
टेलीविजन और मॉडलिंग का चर्चित चेहरा, अब बंगाली सिनेमा में 'जय' का किरदार

उत्तर प्रदेश

नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

बदायूं। नगर पालिका बदायूं की ओर से  मुहर्रम की 10वीं तारीख आशुरे के मौके पर कबूलपुरा स्थित कर्बला शरीफ में...
उत्तर प्रदेश 
नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान

जलालाबाद/शाहजहांपुर। राजधानी लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया) में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे सूबे को हिलाकर रख...
उत्तर प्रदेश 
हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान

महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर,   उत्तर प्रदेश पुलिस की जन सेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक कम्युनिटी...
उत्तर प्रदेश 
महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी