डीएम ने अनाथ गोल्डी को 20 हजार रूपये का चेक प्रदान कर आर्थिक मदद की

जिलाधिकारी ने रोजगार, राशन और आवासीय लाभ के लिये अधिकारियों को दिये निर्देश

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज कैम्प कार्यालय में कोडरा मादूपुर थाना लीलापुर निवासी 20 वर्षीय गोल्डी की समस्याओं को गंभीरता से सुना। दिनांक 02 फरवरी 2026 को दुर्घटना में उनके पिता बड़े लाल व माता कमला देवी की मृत्यु के बाद, गोल्डी और उनकी बहन गुंजन (17 वर्ष), प्रियम (15 वर्ष), वर्षा (08 वर्ष) और भाई आज़ाद (12 वर्ष) पूरी तरह से अनाथ और बेसहारा हो गए थे।

गोल्डी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पिता-माता मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे और अब उनकी अनुपस्थिति में रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति भी कठिन हो गई है। वे सभी टूटे-फूटे आवास में रहने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गोल्डी की समस्या को गंभीरता से लिया और तुरंत रूपये 20000 का चेक प्रदान कर आर्थिक मदद की। इसके साथ ही रोजगार हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गोल्डी को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में रसोइयां के पद पर नियुक्त किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया जिससे बच्चों को निःशुल्क राशन प्राप्त हो सके। परियोजना निदेशक को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बच्चों को आवास से लाभान्वित किया जाए।

एसडीएम सदर बने ज्ञान प्रताप सिंह, संभाली जिम्मेदारी,सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त  ये खबर भी पढ़े : एसडीएम सदर बने ज्ञान प्रताप सिंह, संभाली जिम्मेदारी,सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विरासत कभी नहीं भुलाई जाएगी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त...
खेल 
ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विरासत कभी नहीं भुलाई जाएगी

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

राजस्थान में मानसून की रफ्तार सुस्त, 21 जुलाई से फिर सक्रिय होने के आसार

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार अभी भी थमी हुई है। प्रदेश में शनिवार को केवल 10 जिलों में हल्की...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून की रफ्तार सुस्त, 21 जुलाई से फिर सक्रिय होने के आसार

सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर