सड़क सुरक्षा पर सख्त जिलाधिकारी, ब्लैक स्पॉट सुधार और अवैध कट बंद करने के निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों यानी ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा उपायों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष सख्ती दिखाई और सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। 

ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड के परिवार को 30 लाख की आर्थिक सहायता ये खबर भी पढ़े : ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड के परिवार को 30 लाख की आर्थिक सहायता

WhatsApp Image 2026-05-26 at 20.10.52

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानकों के अनुरूप संचालित न पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन वाहन चालकों पर तीन से चार बार गंभीर चालान हो चुके हैं, उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अवैध कटों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित सभी अवैध कट तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। पेट्रोल पंपों के सामने बने अवैध कटों पर भी कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग स्थित झालरा के अवैध कट को तत्काल बंद कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से मुख्य मार्गों से जुड़ने वाले टी-प्वाइंट्स और ब्लाइंड मोड़ों पर मोड़ से कम से कम एक किलोमीटर पहले चेतावनी संकेत और सुरक्षा उपकरण लगाने पर जोर दिया गया, ताकि वाहन चालक पहले से सतर्क हो सकें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। परिवहन विभाग को बिना फिटनेस, बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं दुर्घटना के बाद त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के लिए एम्बुलेंस सेवाओं की तत्परता बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग जिला यातायात प्रभारी नैन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण

लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव थाना और डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस/क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण

घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र से लापता हुई चार सगी बहनों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने एक...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही
उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

तमिलनाडु विधानसभा में आज पेश किया जाएगा बजट

मुख्यमंत्री विजय ने निर्देश दिया था कि यह बजट प्रभावशाली होना चाहिए
राज्य 