ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड के परिवार को 30 लाख की आर्थिक सहायता

डीएम घनश्याम मीना ने आश्रिता गुड़िया देवी को सौंपा चेक, ₹5 लाख की अतिरिक्त अनुग्रह सहायता का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा गया

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक गरिमामय एवं भावनात्मक कार्यक्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए होमगार्ड स्वयंसेवक हरिशंकर की आश्रिता गुड़िया देवी को ₹30 लाख की बीमा/अनुग्रह सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड धर्मेंद्र विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। जिला कमांडेंट धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि 14 जनवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में होमगार्ड स्वयंसेवक हरिशंकर का निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील सोच के अनुरूप होमगार्ड विभाग और एचडीएफसी बैंक की टाकी नगर शाखा के बीच हुए समझौते के तहत निर्धारित शर्तों की पूर्ति के बाद आश्रिता को ₹30 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य दिवंगत स्वयंसेवक के परिवार को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना तथा उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग देना है। इसके अतिरिक्त होमगार्ड मुख्यालय से ₹5 लाख की अनुग्रह सहायता राशि दिलाए जाने के लिए प्रस्ताव भी मुख्यालय को भेज दिया गया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना और जिला कमांडेंट धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने गुड़िया देवी को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए दिवंगत होमगार्ड स्वयंसेवक हरिशंकर को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक टाकी नगर शाखा के शाखा प्रबंधक संदीप शर्मा, रमेश वर्मा (एडीसी), गजराज सिंह (पीसीपी), दीपक सिंह (कंपनी इंचार्ज) सहित होमगार्ड विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : देवरिया में प्रेम विवाद में किशोर पर फावड़े से हमला, आरोपी गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

सीडीओ की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 04 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

डीएम द्वारा जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य की समीक्षा की गयी।

संत कबीर नगर,   04 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य की समीक्षा की गयी।

टोयोटा की पिकअप ट्रक हाइलक्स अब नए अवतार में पेश, जाने क्या है खास?

टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय पिकअप ट्रक हाइलक्स को नए अवतार में पेश किया है। नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव...
टेक-मित्र 
टोयोटा की पिकअप ट्रक हाइलक्स अब नए अवतार में पेश, जाने क्या है खास?

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया कांवड़ यात्रा तैयारियों का निरीक्षण

बस्ती - मंगलवार को नगर पालिका परिषद  अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने कांवड़ यात्रा को देखते हुये अमहट घाट का...