लू से बचाव को जिला प्रशासन अलर्ट,अधिकारियों की बैठक में जारी हुई एडवाइजरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। जिले में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह की अध्यक्षता में हीटवेव से बचाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को समय रहते तैयारियां पूरी करने और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से लू से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और धूप में जाने पर सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल ये खबर भी पढ़े : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दो डंपरों की भिड़ंत में लगी आग, चालक घायल

जिला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि गर्म हवाओं से बचने के लिए घर की खिड़कियों को एल्यूमिनियम पन्नी या गत्ते से ढककर रखें। जिन खिड़कियों और दरवाजों से दोपहर में गर्म हवा आती है, वहां गहरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहन में अकेला न छोड़ें।

उन्होंने लोगों को हल्का व संतुलित भोजन करने, बासी भोजन से बचने तथा शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी। घर में लस्सी, छाछ, बेल का शर्बत, नींबू पानी और आम का पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया।

विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में पानी और नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा और अधिक उम्र वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ये हैं लू के लक्षण गर्म व लाल त्वचा, पसीना न आना, तेज नाड़ी, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, मिचली और पेशाब कम होना लू के प्रमुख लक्षण हैं। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार न मिलने पर शरीर के आंतरिक अंग प्रभावित हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

   बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रामा हॉस्पिटल में पथरी की समस्या के चलते भर्ती कराए गए एक होमगार्ड की...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे हुए बेपटरी

रेलवे के जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी बरकाकाना से कोयला लेकर सोननगर जा रही थी पलामू। पूर्व मध्य रेलवे के बरकाकाना-सोननगर...
झारखंड 
बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे हुए बेपटरी

ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

भरतपु। बारिश के बीच ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल लोकेश कुमार को मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव...
राजस्थान 
ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

छात्र आंदोलन मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की मंगलवार को पहली पाली छात्र आंदोलन के...
झारखंड 
छात्र आंदोलन मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

उत्तर प्रदेश

रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

   बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रामा हॉस्पिटल में पथरी की समस्या के चलते भर्ती कराए गए एक होमगार्ड की...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव