जौनपुर में लागू है अलग आबकारी नीति,किराने की दुकान पर बिक रही शराब

जलाल पुर पुलिस की कार्रवाई के बाद पहुंची आबकारी टीम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

लखनऊ। यूपी में शराब को लेकर सीएम योगी द्वारा सख्त निर्देश जारी किये गए हैं। इसे लेकर नई आबकारी नीति भी लागू की गई है। लेकिन जौनपुर जिले में मानो अलग ही आबकारी नीति लागू है। जौनपुर के जलालपुर इलाके से जुड़ा एक वीडियो आबकारी अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। 

वीडियो में एक परचून की दूकान पर देशी शराब बिकती हुई नजर आई है। वहीं इस मामले में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं पुलिस की कार्रवाई और सूचना के बाद आबकारी मौके पर पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को जेल भेज दिया है।  

हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण ये खबर भी पढ़े : हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

जौनपुर के जलालपुर में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया और उनके पास से कुल 83 शीशी अवैध देशी शराब बरामद की। अंबेडकर जयंती के कारण जहां लाइसेंसी शराब की दुकानें बंद थीं, वहीं परचून की दुकानों और अन्य स्थानों से अवैध शराब बिक्री के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे। 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धनघटा परिसर में निर्माणाधीन मेस का किया गया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धनघटा परिसर में निर्माणाधीन मेस का किया गया निरीक्षण

इन वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी गजानंद चौबे के नेतृत्व में पुलिस ने यह व्यापक अभियान चलाया। पकड़े गए आरोपियों में महिमापुर निवासी जूली गुप्ता के पास से 24 शीशी, तरियारी, सेहमलपुर निवासी गीता प्रजापति के पास से 24 शीशी, सेहमलपुर निवासी विजय बहादुर यादव के पास से 25 शीशी और महिमापुर निवासी कबिंद्र सोनकर के पास से 10 शीशी अवैध शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि यह कार्रवाई वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर की गई है।

सपा कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्रीय मांगों का एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : सपा कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्रीय मांगों का एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर के स्कूल में मिली शराब की बोतलें
जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय ऊदपुर में चारदीवारी न होने के कारण गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। विद्यालय परिसर में सुबह शराब की खाली बोतलें और गांजे की चिलम जैसी वस्तुएं नियमित रूप से मिलती हैं, जिससे शिक्षण का माहौल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि स्कूल की तीन तरफ चारदीवारी नहीं है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चारदीवारी के लिए लाई गई ईंटों का उपयोग प्रधान द्वारा अन्य कार्यों में कर लिया गया। विद्यालय बंद होने के बाद शाम को अराजक तत्व परिसर में जमा हो जाते हैं। वे यहां नशा करते हैं और शराब की खाली बोतलें तथा गांजे की चिलम परिसर में फेंक जाते हैं। शिक्षकों को प्रतिदिन सुबह इन वस्तुओं को साफ करना पड़ता है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मां के प्रेमी ने की मासूम की हत्या

  नवांशहर : पंजाब के नवांशहर में मां का आशिक ही बेटी का हत्यारा निकला। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार नवांशहर...
नारी व बाल जगत 
मां के प्रेमी ने की मासूम की हत्या

नीट री-एग्जाम के पेपर के लीक की अफवाहों को यनटीए ने किया खारिज, 

नीट री-एग्जाम: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर फैलाए जा रही उन अफवाहों को...
शिक्षा-रोजगार 
नीट री-एग्जाम के पेपर के लीक की अफवाहों को यनटीए ने किया खारिज, 

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका  

  वैभव सूर्यवंशी: भारतीय टीम जून 2026 के अंत में यूके का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया सबसे आयरलैंड...
खेल 
टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका  

है जवानी तो इश्क होना है' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पड़ी धीमी

'है जवानी तो इश्क होना है' : 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस...
मनोरंजन 
है जवानी तो इश्क होना है' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पड़ी धीमी

दिग्गज AI कंपनी एंथ्रोपिक ने जताया डर, इंसान के काबू में नहीं रहेगा AI

नई दिल्ली। AI इंसान के काबू से बाहर जा सकता है। ऐसा कहना है दिग्गज AI कंपनी एंथ्रोपिक का। इसके...
टेक-मित्र 
दिग्गज AI कंपनी एंथ्रोपिक ने जताया डर, इंसान के काबू में नहीं रहेगा AI

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील