राधाष्टमी पर नौबना मंदिर में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, युवाओं ने कराया भंडारा
शहनूर अली
निघासन-खीरी। 19 सितम्बर तरुणमित्र शनिवार को राधाष्टमी के पावन अवसर पर नौबना मंदिर परिसर में युवाओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
युवाओं की टीम ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था करने के साथ ही वितरण की जिम्मेदारी संभाली। श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं के प्रयास की प्रशंसा की।
आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, सहयोग, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। सभी को मिल-जुलकर सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करनी चाहिए।
भंडारे की व्यवस्थाओं में प्रदीप यादव, कुलदीप गुप्ता, आनंद तिवारी, राहुल तिवारी, श्रीकांत तिवारी समेत अन्य युवाओं ने सहयोग किया। युवाओं ने पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं संभालते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने का प्रयास किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
