उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 6.84 करोड़ की लागत से बनने वाले उप निबंधक कार्यालयों का किया

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260605-WA0074कौशाम्बी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा रवीन्द्र जायसवाल ने गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय, सिराथू के निकट कार्यालय उप निबंधक मंझनपुर, चायल एवं सिराथू के नवीन भवनों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में बताया गया कि उप निबंधक कार्यालयों के इन तीन भवनों का निर्माण लगभग 6 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। प्रत्येक भवन के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ 28 लाख रुपये व्यय होंगे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन भवनों के निर्माण से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही आम नागरिकों को भी पंजीयन संबंधी सेवाएं अधिक सुगमता से मिल सकेंगी।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकारी कार्यालयों के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा और जनता को समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि पंजीयन विभाग में आधुनिक संसाधनों के विस्तार और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के निर्माण से विभागीय कार्यों की दक्षता बढ़ेगी। नवीन भवनों के निर्माण से आमजन को अधिक सुविधाजनक वातावरण में सेवाएं प्राप्त होंगी।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी, भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, नगर पंचायत सिराथू अध्यक्ष भोला यादव, अजुहा नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने राजकीय महाविद्यालय, सिराथू परिसर में एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

चकमार्ग की जमीन पर कब्जे की शिकायत, तहसील में लगाई गुहार ये खबर भी पढ़े : चकमार्ग की जमीन पर कब्जे की शिकायत, तहसील में लगाई गुहार

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि दस अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया ट्रेड...
उत्तर प्रदेश 
निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

ओबीसी वर्ग के 38 लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पूर्वदशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत इस सत्र के लिए आवेदन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी वर्ग के 38 लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

लखनऊ। अखिल भारत नागरिक परिषद के नेतृत्व में कर्मचारी, शिक्षक, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिकों ने आज काकोरी स्थित शहीद स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

केजीएमयू की कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद का सेवा विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो.सोनिया नित्यानंद को केजीएमयू के...