देवरिया : सड़क हादसे तीन बारातियों की मौत, दो घायल

- एक शव की हुई पहचान, दो अन्य शवों की पहचान में जुटी पुलिस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया ।उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुधवार की भोर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हाजी मार्केट मोड़ के पास उस समय हुआ, जब एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार में सवार सभी लोग बिहार से देवरिया के एक गांव में बारात में आए थे।

प्रभारी एसएसआई अरविंद यादव के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जेसीबी और कटर मशीन की सहायता से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला।

धूमधाम से मनाया जाएगा प्रभु झूलेलाल महोत्सव--किशन राजपाल  ये खबर भी पढ़े : धूमधाम से मनाया जाएगा प्रभु झूलेलाल महोत्सव--किशन राजपाल 

घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिएमेडिकल कॉलेज देवरिया 108 की मदद से रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों में से एक की पहचान करण कुशवाहा पुत्र राजकुमार, निवासी रूपही, थाना बीटहां, जिला चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है, जबकि अन्य मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चलती कार में लगी आग, बोनट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

हल्द्वानी का मामला कार सवारों के उतरते ही गाड़ी का अगला हिस्सा आग की लपटों में घिरा हल्द्वानी। शनिवार को...
उत्तराखंड 
चलती कार में लगी आग, बोनट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। मेहदी हसन मिराज और हसन...
खेल 
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन