लाइफलाइन अस्पताल के स्वामी डॉक्टर अशोक चाहल पर जानलेवा हमला

फायरिंग से फैली दहशत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बिजनौर । बिजनौर शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित मंडावर रोड पर रविवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाइफ लाइन अस्पताल के संचालक डॉ. अशोक चाहल पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के दौरान अस्पताल के बाहर फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने डॉ. चाहल को निशाना बनाते हुए गोली चलाने का प्रयास किया, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले एक आरोपित को मौके पर ही लोगों और पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए।

केजीएमयू: स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा  ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू: स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी है तथा फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

डॉ. अशोक चाहल ने बताया कि घटना अचानक हुई, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में भी भय का माहौल बन गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के पीछे की वजह और शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके।पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने साेमवार काे बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार, 4 अगस्त को तेज टर्बुलेंस की...
राष्ट्रीय 
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू बड़ा हादसा होने से टला सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर शहर के सराय...
मध्य प्रदेश 
होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

10 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह की हलचल तेज नई दिल्ली। सोमवार यानी 10 अगस्त से शुरू होने...
कारोबार 
अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील  खूंटी। जेपीएससी जेएसएससी सहित झारखंड की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता...
झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत