लखनऊ मंडल द्वारा हरौनी–जैतिपुर सेक्शन में कट कनेक्शन कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा हरौनी–जैतिपुर रेलखंड में महत्वपूर्ण कट कनेक्शन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह कार्य महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के मार्गदर्शन में गंगा ब्रिज संख्या-110 पर लिए गए 08 घंटे के ट्रैफिक शैडो/मेगा ब्लॉक के दौरान सावधानीपूर्वक योजना एवं समन्वय के साथ सम्पन्न किया गया।

IMG-20260511-WA0049

 उत्तर प्रदेश में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा 'आईआईएम मॉडल' ये खबर भी पढ़े :  उत्तर प्रदेश में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा 'आईआईएम मॉडल'

इस कार्य के अंतर्गत लगभग 2.1 किलोमीटर लंबाई में डाउन लाइन का डायवर्जन किया गया, जिसमें दो रेल पुल भी शामिल हैं। दोनों सिरों पर कट कनेक्शन गतिविधि सफलतापूर्वक पूरी की गई। उल्लेखनीय है कि पुल संख्या 39 एवं 40 लगभग 100 वर्ष पुराने हो चुके थे तथा वर्ष 2013 से इन पुलों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा लागू थी। रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार इन पुराने पुलों के स्थान पर नए पुलों का निर्माण कर उन पर नई रेलवे लाइन बिछाई गई है।

करीब 13 वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से अब इस रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति बढ़ाई जा सकेगी तथा रेल परिचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा 09 मई 2026 को स्थल का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद 11 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक लिए गए 08 घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान कार्य पूर्ण कर नई लाइन को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया।

 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

कोंडागां। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ रविवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक इंटरव्‍यू में बताया क‍ि दुश्‍मन की क‍िसी भी कार्रवाई का हमारे युद्धक्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

सोल। दक्षिण कोरिया की सेना की एक रिपोर्ट के हवाले से एक सांसद ने रविवार को कहा कि फिलहाल ऐसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस में जल्द अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजेगा उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया

लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

रीगा। लातविया में एक शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बड़ी संख्या...
अंतर्राष्ट्रीय 
लातविया में तेज तूफान का विकराल रूप,पेड़ उखड़े; बिजली नेटवर्क गुल

यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने 12 घंटों के भीतर यूक्रेन के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन के 250 ड्रोन तबाह, 19 इलाकों में एयर डिफेंस तैनात: रूस

उत्तर प्रदेश

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की संभावना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की पुलिस और जिला प्रशासन ने रविवार काे गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति