विकासनगर झुग्गी बस्ती में आग के बाद अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, 2 मुकदमे दर्ज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। थाना विकासनगर क्षेत्र के विनायकपुरम सेक्टर-12 स्थित झुग्गी-झोपड़ी में 15 अप्रैल 2026 को लगी भीषण आग की घटना के बाद अब पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समन्वित प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

हालांकि, घटना के बाद कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Instagram, WhatsApp और X पर इस आगजनी को भ्रामक और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। पुलिस के मुताबिक, इन अफवाहों का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना था।

भारत विकास परिषद 'छोटी काशी' शाखा द्वारा भव्य 'सम्मान एवं दायित्व ग्रहण समारोह' का आयोजन ये खबर भी पढ़े : भारत विकास परिषद 'छोटी काशी' शाखा द्वारा भव्य 'सम्मान एवं दायित्व ग्रहण समारोह' का आयोजन

2 मुकदमे दर्ज, जांच जारी

इस मामले में थाना विकासनगर पर दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं—मु0अ0सं0 76/2026: धारा 196/294/351(2)/352/356 भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं धारा 67 आईटी एक्ट,मु0अ0सं0 77/2026: धारा 197/353(1)(b)/61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं धारा 67 आईटी एक्ट। पुलिस ने बताया कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी ये खबर भी पढ़े : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को शेयर न करें। यदि किसी संदिग्ध पोस्ट या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत थाना विकासनगर के CUG नंबर 9454403873 या अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति जानबूझकर भ्रामक जानकारी फैलाता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 जनपद जालाैन में प्रधान व ग्रामीणों ने राशन वितरण में लगाया गड़बड़ी का आरोप ये खबर भी पढ़े :  जनपद जालाैन में प्रधान व ग्रामीणों ने राशन वितरण में लगाया गड़बड़ी का आरोप

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

ऋषि-मुनि देश की एकता के वास्तविक शिल्पकार, महर्षि अगस्त्य इसके सबसे बड़े प्रतीक : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत की एकता के वास्तविक शिल्पकार राजा या राजनीतिक संस्थाएं...
राष्ट्रीय  राज्य 
ऋषि-मुनि देश की एकता के वास्तविक शिल्पकार, महर्षि अगस्त्य इसके सबसे बड़े प्रतीक : उपराष्ट्रपति

सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

जयपुर। नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में सोमवार को शहीद स्मारक...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

परमार्थ निकेतन में योग दिवस काउंटडाउन का भव्य आयोजन, गंगा तट पर गूंजा योग का संदेश

ऋषिकेश। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में रविवार को सात दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में योग दिवस काउंटडाउन का भव्य आयोजन, गंगा तट पर गूंजा योग का संदेश

उत्तर प्रदेश

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रहे विद्युत फाल्ट,दुर्घटनाओं तथा संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता