अमौसी प्राइमरी स्कूल का पार्षद ने किया निरीक्षण,शैक्षिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊसरोजनी नगर प्रथम वार्ड की पार्षद गीता देवी गुप्ता ने बुधवार को अमौसी में पानी टंकी के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक और मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 
विद्यालय पहुंचने पर बच्चों ने पार्षद का स्वागत किया। पार्षद ने बच्चों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई, रुचियों और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान पार्षद ने विद्यालय की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति और पठन-पाठन की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया।
 
इस मौके पर पार्षद ने सहायक अध्यापक मनोज त्रिवेदी, अध्यापिका मृदुल सचान, इंचार्ज अध्यापिका प्रतिभा चौधरी और शिक्षामित्र प्रीति अवस्थी से भी विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों ने विद्यालय की आवश्यकताओं और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।पार्षद ने शिक्षकों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। गीता देवी गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होते हैं, इसलिए यहां बेहतर शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का भरोसा दिलाया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग, फायर टीम ने पाया काबू

फिरोजाबाद। लाइनपार थानाक्षेत्र अन्तर्गत गांव रूपसपुर के पास बुधवार शाम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर एक मालगाड़ी के डिब्बे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग, फायर टीम ने पाया काबू

टेलीग्राम बैन फैसले पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल बोले, माफिया पर वार करो

नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राष्ट्रीय 
टेलीग्राम बैन फैसले पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल बोले, माफिया पर वार करो

उत्तर प्रदेश