औरैया: एनएच-19 पर डंपर से टकराया कंटेनर ट्रक , हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

कानपुर से दिल्ली जा रहा पार्सल कंटेनर डीसीएम ट्रक आगे चल रहे अज्ञात डंपर से टकरा गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और नेशनल हाईवे टीम ने राहत कार्य चलाकर यातायात को सामान्य कराया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 2 :02 बजे कोतवाली औरैया पुलिस को सूचना मिली कि जनेतपुर गांव के सामने हाईवे पर एक कंटेनर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही सीसीटी प्रथम कोतवाली औरैया तथा चौकी इण्डियन ऑयल प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच में पता चला कि पार्सल कंटेनर डीसीएम ट्रक कानपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक सुरेन्द्र कुमार (58) पुत्र चन्द्रशेखर निवासी कोरू जलालपुर, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात को नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक आगे चल रहे अज्ञात डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में चालक सुरेन्द्र कुमार के अलावा ट्रक में सवार सोनू शर्मा पुत्र चरण सिंह तथा कृष्णा पुत्र हृदेश कुमार निवासी ग्राम रैपुरा, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद घायल हो गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की गुमशुदा बालक की तलाश में जनसहयोग की अपील  ये खबर भी पढ़े : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की गुमशुदा बालक की तलाश में जनसहयोग की अपील

मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय औरैया भेजा गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो। पुलिस अज्ञात डंपर की पहचान करने में जुटी हुई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान