यूपीआई शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय बोले- नए शुल्क का असर अंततः उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा, सरकार तत्काल वापस ले नियम

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260918-WA0284कौशाम्बी। जिले में केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान व्यवस्था को लेकर नए शुल्क ढांचे के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मंझनपुर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नए शुल्क ढांचे को वापस लेने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भले ही प्रस्तावित शुल्क व्यापारियों पर लगाए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसका अंतिम प्रभाव आम उपभोक्ताओं पर पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि व्यापारी बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए वस्तुओं और सेवाओं के दाम बढ़ा सकते हैं, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे डिजिटल और कैशलेस भुगतान व्यवस्था को भी नुकसान पहुंच सकता है।

समाधान दिवस में शिकायत पर्ची को लेकर फरियादियों ने काटा हंगामा ये खबर भी पढ़े : समाधान दिवस में शिकायत पर्ची को लेकर फरियादियों ने काटा हंगामा

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले लोगों को डिजिटल भुगतान की आदत डालने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया और अब शुल्क का प्रावधान करके जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की तैयारी की जा रही है। उनके शब्दों में, सरकार एक तरफ डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की बात करती है और दूसरी तरफ शुल्क के माध्यम से आम लोगों की जेब पर भार डाल रही है।

गौरव पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छोटे-बड़े व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं से जुड़े इस मुद्दे पर उनके साथ खड़ी है। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार को चेतावनी दी गई कि नए यूपीआई शुल्क संबंधी नियम को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी, आशीष मिश्रा पप्पू, कौशलेश द्विवेदी, नैय्यर रिजवी, रामसूरत रैदास, उदय यादव, जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया, आसिफ अल्वी, जिला सचिव हेमंत रावत, जयप्रकाश जायसवाल, रमेश यादव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नेवादा ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र यादव, सिराथू ब्लॉक अध्यक्ष प्रियांशू त्रिपाठी, कड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रफीक अहमद, जितेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव, नौशे आलम, आयुष यादव, हर्ष पंडा, विकास पासी, अवधेश कुमार, संदीप कुमार, नाथन लाल, छोटे लाल, बिफई लाल, सुनील कुमार, गहेंद्र तिवारी, राजकुमार यादव, शांति देवी, मीना देवी, गोकुल यादव, बलवंत सिंह, गोपाल पाल और रोशन पासी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान