पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के निर्देश,निर्माणाधीन परियोजनाओ को 20 नवम्बर तक करें पूरा

नई परियोजनाओं के लिए 20 तक पूर्ण करें टेंडर प्रक्रिया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने निर्देश दिये हैं कि स्वीकृत परियोजनाओ की टेंडर प्रक्रिया 20 मई तक एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को 20 नवम्बर तक हरहाल में पूरा करे। उन्होंने कुछ प्रकरणों में नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि फाइलों को लटकाने और भटकाने की संस्कृति छोड़नी पड़ेगी। जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
 
पर्यटन भवन में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि गुमराह करने की आदत छोड़े तथा अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को 20 नवम्बर तक पूरा करते हुए लोकार्पण के लिए तैयार करे, ताकि समय से इन परियोजनाओं को आम जनता को समर्पित किया जा सके।  नवम्बर तक परिणाम धरातल पर दिखना चाहिए।
 
इस दौरान कुछ जनपदों से निर्माण कार्य संबंधी प्रगति की गलत जानकारी देने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि काम में तेजी लाई जाए और समय-समय पर मुख्यालय से अधिकारियों की टीम फोटोग्राफर सहित स्थलीय निरीक्षण करेगी। यह टीम मौके पर जाकर कार्य की प्रगति का भौतिक सत्यापन और गुणवत्ता, प्रभावी समीक्षा एवं समन्वय करके परियोजनाओ को गति प्रदान करेगी। 
 
विभागीय अधिकारी पत्राचार-पत्राचार का खेल न खेले। जमीन पर उनकी बदली कार्यशैली का परिणाम दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो, उसका बैठकर समाधान निकाला जाए। आगरा और मथुरा में हेलीपोर्ट को क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने भारत सरकार स्तर पर लंबित योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत नैमिषारण्य में प्रस्तावित कार्यों को शुरू करे। ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक  महत्व के स्थलों का इतिहास लेखन एवं शिलालेख की कार्यवाही एक स्थापित प्रक्रिया के अनुसार संचालित की जाए।
 
इस अवसर पर वाद्ययंत्रों के क्रय की भी समीक्षा की और जिला महोत्सव को जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए। वर्ष 2017 से अब तक दोनों विभागों द्वारा कराये गये कार्य, लागत, स्वीकृत तथा व्यय धनराशि योजनाओ की प्रगति आदि की एक रिपोर्ट जनपदवार तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने भुगतान पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। भुगतान में विलम्ब होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने उलझाने की जगह सुलझाने की सोच और मानसिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।
 
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नकारा और कार्य में रूचि न लेने वाले ठेकेदारों को सिस्टम से बाहर किया जाए। उन्होंने कुन्दरकी विधानसभा क्षेत्र में पिछले 16 अप्रैल को किये गये शिलान्यास का जिक्र करते हुए कहा कि अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया और इस संबंध में कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों द्वारा गलत सूचना दी गयी, जो बेहद आपत्तिजनक है।
 उन्होंने अमरोहा में एक मंदिर को लेकर अनावश्यक अडंगा लगाने पर घोर आपत्ति जताई। बैठक में मौजूद अपर मुख्य सचिव संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य  अमृत अभिजात ने  कहा कि परियोजनाओं को पूरा करने में किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं चलेगी।
 
बैठक में विशेष सचिव पर्यटन  मृदुल चौधरी, प्रबंध निदेशक यूपीएसटीडीसी  आशीष कुमार, निदेशक ईको पर्यटन पुष्प कुमार के0, विशेष सचिव संस्कृति संजय कुमार सिंह, पर्यटन सलाहकार  जे0पी0 सिंह, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी  अंजू चौधरी, संयुक्त निदेशक प्रीति श्रीवास्तव एवं विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सिजेरियन ऑपरेशन से बिगड़ी आठ महिलाओं की तबीयत, ऑपरेशन थियेटर सील, जांच शुरू

जोधपुर। कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर शहर के जिला अस्पताल पावटा में सिजेरियन ऑपरेशन से आठ महिलाओं की...
राज्य  राजस्थान 
 सिजेरियन ऑपरेशन से बिगड़ी आठ महिलाओं की तबीयत, ऑपरेशन थियेटर सील, जांच शुरू

पैसे के लेन-देन में पिता की हत्या, मचा कोहराम

रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को पैसों के लेन-देन में हुए विवाद के दौरान युवक ने अपने ही पिता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पैसे के लेन-देन में पिता की हत्या, मचा कोहराम

पश्चिम बंगाल बजट: एम्स और कैंसर अस्पताल का प्रस्ताव, मेडिकल शिक्षा को भी मिलेगा बढ़ावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अपने पहले पूर्ण बजट में प्रशासनिक ढांचे...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल बजट: एम्स और कैंसर अस्पताल का प्रस्ताव, मेडिकल शिक्षा को भी मिलेगा बढ़ावा

ब्रिटेन के पीएम कीर स्‍टार्मर ने दिया इस्‍तीफा, यूके में एक दशक में छठे पीएम ने छोड़ा पद

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। कीर स्‍टार्मर ने...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 ब्रिटेन के पीएम कीर स्‍टार्मर ने दिया इस्‍तीफा, यूके में एक दशक में छठे पीएम ने छोड़ा पद

'तुगलकी फरमान वापस लो': मंत्र जाप आदेश पर मुस्लिम समाज ने कोर्ट जाने की दी चेतावनी

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में छात्रों से मंत्रजाप करवाने की अनिवार्यता को लेकर जिले में मुस्लिम विकास...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
'तुगलकी फरमान वापस लो': मंत्र जाप आदेश पर मुस्लिम समाज ने कोर्ट जाने की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश

पैसे के लेन-देन में पिता की हत्या, मचा कोहराम

रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को पैसों के लेन-देन में हुए विवाद के दौरान युवक ने अपने ही पिता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पैसे के लेन-देन में पिता की हत्या, मचा कोहराम

वेदांत सिंह ने सफलतापूर्वक पूरा किया हम्पटा पास ट्रेक, प्रमाण पत्र से हुए सम्मानित

बस्ती - युवा साहसिक यात्री वेदांत सिंह पुत्र डॉ नवीन सिंह बेलवाड़ाडी गाँधी नगर बस्ती एवं राम जनम चौधरी पुत्र...
उत्तर प्रदेश 
वेदांत सिंह ने सफलतापूर्वक पूरा किया हम्पटा पास ट्रेक, प्रमाण पत्र से हुए सम्मानित

उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी कारागार से फरार, जेल वार्डर समेत सात कर्मचारी निलंबित

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इज्जतनगर स्थित केंद्रीय कारागार से सोमवार दोपहर काे उम्रकैद की सजा काट...
उत्तर प्रदेश 
उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी कारागार से फरार, जेल वार्डर समेत सात कर्मचारी निलंबित

बोधि पथ कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

बस्ती - “सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में बौद्ध दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन बोधि पथ कार्यशाला का...
उत्तर प्रदेश 
बोधि पथ कार्यशाला का समापन, प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र