46 करोड़ से बने पुल में दरार, अखिलेश बोले भ्र्ष्टाचार का रिकॉर्ड टूटा  

बोले पानी की टंकिया टूट रही हैं,तो कहीं पुल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मानक और गुणवत्ता के अनुसार नहीं हो रहा काम

लखनऊ। रविवार कानपुर के घाटमपुर में 46 करोड़ की लागत से बने पुल में आई दरारों के बाद सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये है। इस सरकार में हर दिन भ्रष्टाचार की नई-नई कहानियां देखने और सुनने को मिल रही है। कहीं पानी की टंकिया टूट रही हैं, गिर रही है तो कहीं पुल टूट रहे हैं। कमीशनखोरी और बजट की लूट के कारण कोई भी काम मानक और गुणवत्ता के अनुसार नहीं हो रहा है। हर जगह बजट की लूट चल रही है।

दरअसल, कानपुर के घाटमपुर में चार साल पहले बने ओवरब्रिज का है। 46 करोड़ की लागत से बने ओवर ब्रिज दरारें आ गयी हैं। भाजपा सरकार के दौरान हुए निर्माण कार्यों में पहले भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितता हुई है। जल जीवन मिशन से लेकर सड़कों के निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया है।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने पर भड़की महापौर, 30 घरों की मांगी रिपोर्ट ये खबर भी पढ़े : डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने पर भड़की महापौर, 30 घरों की मांगी रिपोर्ट

प्रदेश भर में लगातार पानी की टंकियां गिर रही है। प्रदेश भर में दर्जनों जिलों में पानी की टंकियां टूट और गिर चुकी है। कई जगह पानी की पाइपें फट गयी। हजारों करोड़ खर्च होने के बाद भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार की डबल टंकिया हैं। पानी की जो टंकियां फट रही है दरअसल टंकी के रूप में भाजपाई भ्रष्टाचार का पेट फट रहा है।

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति ये खबर भी पढ़े : आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

डबल इंजन की डबल टंकी ही जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगी तो ठेकेदार ऐसी ही जानलेवा टंकिया बनाएंगे। एक दिन कहीं ऐसा न आ जाए की ठेकेदार गस्ते की टंकी बनाकर पेमेंट लेकर निकल जाएं। अखिलेश यादव ने कहा कि पानी की टंकियां भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का भार सहन नहीं कर पा रही हैं। भाजपा सरकार में हर विभाग में यही हाल है।

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,लखीमपुर खीरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ये खबर भी पढ़े : स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,लखीमपुर खीरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

भ्रष्टाचार से पूरा प्रदेश बेहाल है। कोई विभाग और कोई क्षेत्र भाजपा के भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और कालाबाजारी के चलते भ्रष्टाचार के साथ-साथ महंगाई भी आसमान छू रही है। जनता त्रस्त है। जनता भाजपा सरकार के कारनामों को देख रही है। 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होना तय है।     

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

दीप प्रज्वलन के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ तथा विश्व शांति यज्ञ के साथ समापन
उत्तराखंड 
गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

लखनऊ। आठवें वेतन आयोग की टीम द्वारा 22 एवं 23 जून को लखनऊ में आयोजित बैठकों में राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों...
उत्तर प्रदेश 
आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बंदियों ने किया योगाभ्यास, मिला विधिक जागरूकता का पाठ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसान व सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुंवर...