एसपी व एडीएम (न्यायिक) की उपस्थिति में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की उपस्थिति में मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति अधिकारी व कर्मचारीगण संवेदनशील रहें , इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाय।
अपर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए अपर जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। 
मेहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 122 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से अपर जिलाधिकारी द्वारा 18 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा 26 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की टीम भेजी गई। शेष प्रकरणों को अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए तत्काल कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गए।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा किया गया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मेहदावल तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने जन सामान्य को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया, जिससे पर्यावरण हरा-भरा एवं सुरक्षित रह सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण कुमार, तहसीलदार अल्पिका वर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण व तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील खलीलाबाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। उन्होंने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए तथा दोनों पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए।
तहसील खलीलाबाद में कुल 108 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराते हुए अपर जिलाधिकारी द्वारा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया तथा 09 प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण करने हेतु टीम भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, तहसीलदार आनन्द ओझा, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी रविकांत चौबे द्वारा की गई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाईश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से सम्बंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सम्बंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए।
तहसील धनघटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 63  प्रार्थना पत्र आये जिसमें से उप जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 20 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करवाते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 
इस अवसर पर पुलिस विभाग व सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा द्वारा की गई। उन्होंने संबंधित मामलों में स्थानीय पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यवाही में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए तथा आवश्यकतानुसार मौके का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार मामले का निस्तारण कराया जाए, राजस्व विभाग से संबंधित मामलों में राजस्व अधिकारी के साथ प्रकरण का निरीक्षण करते हुए निस्तारित कराया जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार धनघटा रामजी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

याेगी कैबिनेट ने दी उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
याेगी कैबिनेट ने दी उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी

राष्ट्रपति मुर्मू से मिले सेना प्रमुख, आधुनिक और आत्मनिर्भर सेना पर जोर 

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति एवं तीनों सेनाओं...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति मुर्मू से मिले सेना प्रमुख, आधुनिक और आत्मनिर्भर सेना पर जोर 

यूपी की आईजीआरएस रैंकिंग में लखनऊ ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एकीकृत जनसुनवाई शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित, संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  यूपी की आईजीआरएस रैंकिंग में लखनऊ ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया

विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

कहा- राष्ट्र निर्माण में महापुरुषों के आदर्श नई पीढ़ी का करेंगे मार्गदर्शन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

पीओके के हालात पर लंदन में विरोध प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील

लंदन। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कथित दमन और सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
पीओके के हालात पर लंदन में विरोध प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील

उत्तर प्रदेश

याेगी कैबिनेट ने दी उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
याेगी कैबिनेट ने दी उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी

यूपी की आईजीआरएस रैंकिंग में लखनऊ ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एकीकृत जनसुनवाई शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित, संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  यूपी की आईजीआरएस रैंकिंग में लखनऊ ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया

विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

कहा- राष्ट्र निर्माण में महापुरुषों के आदर्श नई पीढ़ी का करेंगे मार्गदर्शन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही जरूरी : मुख्यमंत्री योगी

निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ...
उत्तर प्रदेश 
निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार