उमंग-एक पहचान’ में बच्चों ने दिखाया हुनर

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की पहल पर परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उचित मंच देने के उद्देश्य से संचालित ‘उमंग-एक पहचान’ प्रतियोगिताओं के तहत विकास क्षेत्र जगत में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र पर किया गया।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ‘उमंग-एक पहचान’ पहल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पूरे उत्साह के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने डिक्टेशन, कहानी सुनाओ, हिंदी एवं अंग्रेजी बाल कविता, हिंदी-अंग्रेजी भाषण, वाद-विवाद तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।

ग्रामीण बैंक के दैनिक वेतन एवं कैजुअल कर्मियों के नियमितीकरण किया जाय- के.के.श्रीवास्तव ये खबर भी पढ़े : ग्रामीण बैंक के दैनिक वेतन एवं कैजुअल कर्मियों के नियमितीकरण किया जाय- के.के.श्रीवास्तव

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा चार में रितिक सागर प्रथम, इफ़ा द्वितीय व मानवी साहू तृतीय, कक्षा पांच में बलदीप प्रथम, शुमन्या द्वितीय व अलफैज तृतीय, कक्षा छह में दीक्षा प्रथम, जोया द्वितीय व पंकज पटेल तृतीय, कक्षा सात में वाजिद हसन प्रथम, किंजल द्वितीय व नाजिम तृतीय तथा कक्षा आठ में भारती पाल प्रथम, मो. आरिश द्वितीय व सोनू कश्यप तृतीय रहे। आयोजन में डॉ. पंकज पाठक, कामिनी राठौर, मो. नदीम अंसारी, मो. अफजाल, पारितोष शर्मा, युधिष्ठिर सुमन, हरिनंदन सिंह, संदीप कुमार, नंदिनी बरनवाल, सोनी गुप्ता, फरहा नाज, गुरजीत देओल, अनिल कुमार सिंह, जगदीश चंद्र सागर, राहुल सक्सेना, मोहित शुक्ला, सुशील कुमार शर्मा, मो. नाजिश, अमित यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान