तपसी धाम में रक्तदान शिविर के साथ मनाया जायेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन

विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में बनी रणनीति

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - मंगलवार को विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक हर्रैया तहसील क्षेत्र में स्थित तपसीधाम के सभागार में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हिन्दू हितों की रक्षा के साथ ही आगामी 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन अवसर पर रक्तदान शिविर और महामृत्युंजय पाठ कराये जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में अयोध्या हनुमानगढी के महन्थ राजू दास को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
तपसीधाम के महन्थ जय बक्श दास ने मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सर्व समाज के विकास के साथ ही हिन्दू अस्मिता को नयी पहचान दिया है। उनके जन्म दिन पर रक्तदान का निर्णय सराहनीय है। कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ को मजबूत संगठन बनाने के साथ ही हिन्दुत्व की रक्षा के लिये रचनात्मक संघर्ष तेज करना होगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुये महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि महासंघ निरन्तर समूचे प्रदेश में हिन्दू हितों की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। महासंघ को मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ का सदैव मार्ग दर्शन मिलता रहता है।
विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हिन्दू अस्मिता की रक्षा और सनातन परम्परा को मजबूती देने के लिये सर्वाधिक कार्य किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन आगामी 7 जून को परम्रागत ढंग से पूरी भव्यता के साथ तपसी धाम में मनाया जायेगा।
बैठक को चन्द्रशेखर कमलापुरी, प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, नागेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, राजकुमार उर्फ मन्टू चौधरी, मुन्ना सिंह, विजय शंकर शुक्ल, मातृ शक्ति अध्यक्ष पूनम सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि महासंघ का उद्देश्य स्पष्ट है कि जो हिन्दू हितों की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। इस संकल्प के साथ महासंघ निरन्तर सक्रिय है। ब्लाक स्तर पर संगठन निरन्तर मजबूत हो रहा है, इसे और ताकत देने के लिये सबको मिलकर प्रयास करना होगा।
बैठक में मुख्य रूप से महेश हिन्दूस्थानी, नगेन्द्र सिंह, विपिन सिंह, बालकृष्ण सिंह, उज्जवल सिंह, सुमित शुक्ल, संदीप कमलापुरी, राहुल कमलापुरी, सतीश पाण्डेय, सूरज श्रीवास्तव, अभिषेक आर्य, सौरभ गुप्ता,  शैलेश शुक्ल, रूप नरायन गौड़, अमरजीत सिंह, अविनाश शर्मा, अंकित सिंह, रवि शुक्ल, कंचन विश्वकर्मा, अनुसूइया पाण्डेय  के साथ ही अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनारी (असम)। बाढ़ प्रभावित चराईदेव जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा