15 को इकाना स्टेडियम में मैच, बिना धोनी के लखनऊ पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से मुकाबला 15 को

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊआइपीएल 2026 के अहम मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लखनऊ पहुंच गई है। 15 मई को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सीएसके के बीच मुकाबला खेला जाएगा। प्लेआॅफ की दौड़ को देखते हुए यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
सीएसके के खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल पहुंचे, जहां पारंपरिक भारतीय अंदाज में उनका स्वागत किया गया। टीम बस से सबसे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बाहर निकले। उनके बाद एक-एक कर खिलाड़ी होटल पहुंचे।
 
खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटी रही। संजू सैमसन, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज भी आए। टीम के साथ बल्लेबाज संजू सैमसन, शिवम दुबे, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन भी नजर आए। वहीं टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी खिलाड़ियों के साथ पहुंचे। जानकारी के मुताबिक सीएसके गुरुवार शाम इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र करेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन