जनगणना 2027: 7 मई से शुरू होगा स्व-गणना अभियान, डीएम ने नागरिकों से मांगा सहयोग
रामनाथ सिंह
बिजनौर। जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि 7 मई से जनपद की सभी तहसीलों और 18 नगर निकायों में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सहयोग करें।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाएं। बैठक में प्रभारी जनगणना अधिकारी जेपी यादव, फील्ड ट्रेनर्स, चार्ज अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
