सीबीआई ने साइबर स्लेवरी के संगठित गिरोह का किया भंडाफोड, एक आरोपी गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊसीबीआई ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो भारतीय नागरिकों को विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर दक्षिण-पूर्व एशिया में ‘साइबर स्लेवरी’ के लिए भेज रहा था। इस मामले में देशभर में छापेमारी की गई, जिसमें एक आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।
 
जांच में सामने आया है कि एजेंट लोगों को ऊंची सैलरी और बेहतर नौकरी का लालच देकर फंसाते थे। इसके बाद उन्हें म्यांमार और कंबोडिया जैसे देशों में भेज दिया जाता था, जहां साइबर ठगी के ठिकानों पर उनसे जबरन काम कराया जाता था। इन ठिकानों को ‘साइबर स्लेवरी’ के केंद्र बताया गया है। जहां पीड़ितों की आवाजाही पर सख्त पाबंदी रहती थी। वहां पहुंचते ही उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते थे और उन्हें मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। कई मामलों में पीड़ितों को छुड़ाने के लिए उनके परिवारों से पैसे मंगवाए गए। इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोग विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के लिए भारतीयों की सप्लाई कर रहे थे।
 
सीबीआई ने इस मामले में मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, काशीपुर समेत उत्तर प्रदेश के गोंडा और सहारनपुर में कुल 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए, जिनमें अहम सबूत मिले हैं। एजेंसी इस नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए वित्तीय लेन-देन, खासकर क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन की भी गहन जांच कर रही है।
 
सीबीआई ने लखनऊ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो इस ट्रैफिकिंग नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि एजेंटों को विदेश स्थित साइबर गिरोहों से लोगों की सप्लाई के बदले भुगतान मिलता था। सीबीआई ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया, ऑनलाइन विज्ञापन या जान-पहचान के जरिए मिलने वाले विदेशी नौकरी के ऑफर से सतर्क रहें। ऐसे ऑफर न केवल धोखाधड़ी का हिस्सा हो सकते हैं, बल्कि गंभीर शोषण और कानूनी परेशानी का कारण भी बन सकते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। मौसम 6 अगस्त : देशभर में मानसून एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाने वाला है। भारतीय मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 6 अगस्त: आज 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 18 जिलों में बरसेंगे बादल

राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार