मॉर्निंग वॉक से लौट रहे भाई-बहन की बाइक ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,मौत

पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ठाकुरगंज इलाके का मामला

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में मॉर्निंग वॉक से लौट रहे इकलौते भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक से आ रहे थे तभी सामने ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर 20 फीट दूर गिरे। दोनों का सिर दीवार से टकराया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस भाई-बहन को लेकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक़ घटना मंगलवार सुबह की ठाकुरगंज इलाके के न्यू हैदरगंज की है। पुलिस के मुताबिक, श्वेता सुबह मॉर्निंग वाक करने गई थी। वह सुबह करीब 5 बजे भाई अतुल के साथ बाइक यूपी 32 पीडब्ल्यू 2073 से घर लौट रही थी। जैसे ही दोनों न्यू हैदरगंज चोर घाटी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर यूपी 32 ईएफ 0439 ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरे। अतुल का सिर दीवार से टकराकर फट गया। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने बताया कि पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया।

101 आबकारी दुकानों का शुभ संकेत, अवैध गतिविधियों का भी दिख रहा अशुभ खेल! ये खबर भी पढ़े : 101 आबकारी दुकानों का शुभ संकेत, अवैध गतिविधियों का भी दिख रहा अशुभ खेल!

परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान की जा सके। ट्रैक्टर मालिक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अतुल और श्वेता अपने नाना ईश्वरदीन के घर न्यू हैदरगंज बताशे वाली गली में रहते थे। श्वेता एमसी सक्सेना कॉलेज में बी-फार्मा की छात्रा थी। वह नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। अतुल ने 10वीं तक की पढ़ाई की थी। दोनों मूल रूप से मलिहाबाद मेन मार्केट के रहने वाले थे। उनके पिता सतीश प्रापर्टी डीलर हैं। मां कुसुमलता हाउस वाइफ हैं। 

यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का किया चालान ये खबर भी पढ़े : यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का किया चालान

अतुल पिता के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। मां कुसुमलता ने बताया कि आज मंगलवार की सुबह 5 बजे की घटना है। बेटी मॉर्निंग वाक करने निकली थी। बेटा बाइक से उसे लेने गया था। काफी देर तक दोनों नहीं लौटे, तो उनके मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव नहीं हुई। इसी बीच ट्रॉमा सेंटर से पुलिस की कॉल आई। पुलिस की कॉल आते ही अनहोनी की आशंका हुई। हम लोग रिक्शे से ट्रॉमा सेंटर गए। जहां पर देखा दोनों बच्चों के शव अलग-अलग स्ट्रेचर पर रखे हैं। दोनों के शव को देखकर मेरे तो होश उड़ गए। मृतकों की मां भी अपने मां-बाप की अकेली बेटी हैं। 

"पहले दामाद, फिर पति! सास-दामाद की कथित शादी का वीडियो वायरल, लोग बोले- ये क्या हो गया?" ये खबर भी पढ़े : "पहले दामाद, फिर पति! सास-दामाद की कथित शादी का वीडियो वायरल, लोग बोले- ये क्या हो गया?"

श्वेता नाना के घर रहकर पढ़ाई करने के साथ उनकी देखभाल भी करती थी। श्वेता और अतुल की मौत हो जाने से नाना-नानी का परिवार भी उजड़ गया। दोपहर में पुलिस की निगरानी में दोनों का शव नाना-नानी के घर पहुंचा। कुछ देर बाद परिवार शव के साथ मूल निवास मलिहाबाद चला गया। महिलाबाद शव पहुंचने पर परिचित और आसपास के लोग जुट गए। भाई-बहन के शवों को देखकर महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मानकनगर पुल पर बड़ा हादसा टला: नगर निगम डम्पर की टक्कर से पलटी बोलेरो, 7 लोगों की जान बाल-बाल बची

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मानकनगर पुल के ऊपर नगर...
उत्तर प्रदेश 
मानकनगर पुल पर बड़ा हादसा टला: नगर निगम डम्पर की टक्कर से पलटी बोलेरो, 7 लोगों की जान बाल-बाल बची

मलिहाबाद पुलिस का एक्शन: 5 साल पुराने मुकदमे में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

लखनऊ। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलिहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश 
मलिहाबाद पुलिस का एक्शन: 5 साल पुराने मुकदमे में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक

लखनऊ। राजधानी में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ अभद्रता और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक

महिगवां पुलिस की तत्परता रंग लाई, चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल 48 घंटे में बरामद

लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी/गुम हुई एक मोटरसाइकिल को महज दो दिन के भीतर बरामद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिगवां पुलिस की तत्परता रंग लाई, चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल 48 घंटे में बरामद

 अजोला की खेती से कम हो जाएगी धान की खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत

धान की खेती: धान की खेती में बढ़ती लागत किसानों के लिए बड़ी समस्या बन रही है. खासतौर पर यूरिया...
खेती-बाड़ी 