अजोला की खेती से कम हो जाएगी धान की खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

धान की खेती: धान की खेती में बढ़ती लागत किसानों के लिए बड़ी समस्या बन रही है. खासतौर पर यूरिया और दूसरे खाद पर बढ़ता खर्च किसानों की जेब पर भी असर डालता है. ऐसे में कृषि वैज्ञानिक किसानों को अजोला के इस्तेमाल की सलाह देते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार अजोला एक नेचुरल जैविक खाद है जो धान के फसल को जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के साथ-साथ मिट्टी की सेहत सुधारने में भी मदद करता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं की धान रोपने के बाद अजोला खेत में क्यों छोड़ देते हैं और इससे खेती की लागत कैसे कम होती है और मिट्टी की सेहत कैसे सुधरेगी.  

क्या है अजोला?

 सुपारी की खेती इससे कितनी कमाई? ये खबर भी पढ़े :  सुपारी की खेती इससे कितनी कमाई?

अजोला एक छोटा जल में उगने वाला पौधा है, जो पानी की सतह पर तेजी से फैलता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह वातावरण में मौजूद नाइट्रोजन को अवशोषित कर उस फसल के जरिए उपयोगी रूप में बदल देता है. इसी कारण इसे जैविक उर्वरक माना जाता है. 

धान के खेत में कैसे किया जाता है इस्तेमाल? 

एक्सपर्ट्स के अनुसार धान की रोपाई के लगभग 15 से 20 दिन बाद खेत में अजोला डाला जाता है. खेत में पर्याप्त पानी होने पर अजोला पानी की सतह पर फैलने लगता है. यह धीरे-धीरे बढ़ता है और नाइट्रोजन सहित कई पोषक तत्व मिट्टी में छोड़ता रहता है. जब अजोला बढ़ता है तो यह हरी खाद की तरह काम करता है और मिट्टी में जैविक पदार्थ की मात्रा बढ़ाता है. 

कैसे कम होती है खेती की लागत?
धान की खेती को अच्छी बढ़वार के लिए बड़ी मात्रा में नाइट्रोजन की जरूरत होती है, जिसे किसान आमतौर पर यूरिया के जरिए पूरा करते हैं. अजोला प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन उपलब्ध कराता है, जिससे यूरिया और अन्य रासायनिक उर्वरकों की जरूरत 25 से 30 प्रतिशत कम हो सकती है. इससे खाद पर होने वाला खर्च कम होता है और खेती ज्यादा लाभकारी बनती है. इसके अलावा रासायनिक खादों के लगातार उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. वहीं अजोला मिट्टी में जैविक कार्बन और पोषक तत्व बढ़ाने में मदद करता है. इससे मिट्टी की और उर्वरता बेहतर होती है और लंबे समय तक उत्पादन क्षमता बनी रहती है.

खरपतवार की समस्या और पशुपालन में भी उपयोगी 

अजोला पानी की पूरी सतह को ढक लेता है. इससे सूर्य की रोशनी नीचे तक पहुंच नहीं पाती और खरपतवार की वृद्धि कम हो जाती है. इसके परिणामस्वरूप किसानों को निराई-गुड़ाई पर कम खर्च करना पड़ता है और श्रम लागत में भी कमी आती है. अजोला में 20 से 30 प्रतिशत तक प्रोटीन पाया जाता है. यही कारण है कि इसे पशुओं के लिए पौष्टिक चारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. कई किसान धान की खेती के साथ-साथ पशुपालन में भी इसका उपयोग कर एक्स्ट्रा लाभ कमा रहे हैं.

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शुक्रवार दोपहर कूलर से जीआई पाइप (लोहे...
छत्तीसगढ़ 
करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

ललितपुर। सदनशाह के पास नहर रोड स्थित केके नर्सिंग होम के सामने  खुर्शीद आलम निवासी सदनशाह, ललितपुर द्वारा बनाए...
उत्तर प्रदेश 
नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग