नहर बस हादसे के तीन दिन बाद मिला शव , मौत पर परिजनों ने उठाये सवाल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। बिधनू नहर बस हादसे के तीन दिन बाद लापता बस चालक इंद्रपाल सिंह का शव शनिवार को साढ़ थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा नहर से बरामद हुआ।

हादसे के बाद चालक के फरार होने की चर्चा चल रही थी, लेकिन तीन दिन बाद नहर से शव मिलने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिवार में कोहराम मचा है, जबकि परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

बीते गुरुवार को मजदूरों से भरी एक निजी बस बिधनू क्षेत्र में अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। हादसे के समय बस में बीस मजदूर सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। बस हादसे के बाद से चालक इंद्रपाल सिंह लापता चल रहा था और उसके फरार होने की चर्चा हो रही थी।

शनिवार को साढ़ थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा नहर में एक शव उतराता दिखाई देने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान इंद्रपाल सिंह निवासी हंसपुर नौबस्ता के रूप में की। शव मिलने की खबर के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस ने चालक की तलाश में गंभीरता नहीं दिखाई। उनका कहना है कि समय रहते सर्च अभियान चलाया जाता तो शायद चालक की जान बच सकती थी। वहीं अब सवाल उठ रहे हैं कि हादसे के बाद चालक नहर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हर पहलू पर पड़ताल की जा रही है।

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी ये खबर भी पढ़े : लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी ये खबर भी पढ़े : ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

सियोल। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन की निगरानी में दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम उन्नत हथियारों के...
अंतर्राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा लोगों को गुमराह किया गया था

पश्चिम बर्दवान । राज्य के शहरी विकास एवं नगर प्रशासन मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दुर्गापुर स्थित केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान...
पश्चिम बंगाल 
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा  लोगों को गुमराह किया गया था

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर...
विचार मित्र 
''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

उत्तर प्रदेश

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी