पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, 7 मई काे युवती की थी शादी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला। सबसे ज्यादा मर्माहत करने वाली बात यह है कि जिस युवती का शव मिला, उसकी 07 मई को बारात आनी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि जिन युवक-युवती का शव पेड़ से लटका पाया गया।
उनकी शिनाख्त कुबेरपुर गांव निवासी सोवेंद्र (19) और गांव के ही रहने वाली युवती (19) के रूप में हुई है। गांव वालों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। घरवालों ने लड़की की शादी तय कर दी थी।
सात मई को बारात आनी थी, जिसको लेकर घर में तैयारियां चर रही थीं। वहीं, युवती प्रेमी से शादी करना चाहती थी। आशंका है कि इसी कारण उसने अपने प्रेमी के साथ गांव से कुछ दूरी पर एक आम के पेड़ से फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
ये खबर भी पढ़े : ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर राम जानकी हनुमान मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाबघटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
