इजरायली हमले के बाद नेतन्याहू और हिजबुल्लाह आमने-सामने

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

तेल अवीव: दक्षिणी लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक के बाद इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि हिजबुल्लाह ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए इजरायली सैनिकों पर हमला किया, जिसमें तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए। इसके जवाब में इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमला किया। लेबनान ने इन हमलों में नागरिकों के मारे जाने की बात कही है। इजरायली PMO ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हिजबुल्लाह ने सुरक्षा क्षेत्र में तैनात इजरायली सैनिकों पर हमला किया। इसमें 3 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद IDF ने उस हिजबुल्लाह मुख्यालय को निशाना बनाया, जहां से हमले का आदेश दिए जाने का दावा किया गया।


'नागरिकों की मौजूदगी का बाद में पता चला'
नेतन्याहू के कार्यालय के मुताबिक, इजरायली सेना को बाद में पता चला कि जिस ठिकाने पर हमला किया गया, वहां नागरिक भी मौजूद थे। इजरायल का आरोप है कि हिजबुल्लाह जानबूझकर अपने नागरिकों को ‘मानव ढाल’ के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, ताकि बाद में इजरायल पर नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया जा सके। IDF के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान के अंसार इलाके में हिजबुल्लाह की रदवान फोर्स के एक केंद्रीय मुख्यालय को निशाना बनाया गया। सेना ने दावा किया कि हमले में रदवान फोर्स के बटालियन कमांडर अली समीर अल-हाज हसन और कई अन्य लोग मारे गए।

कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल ये खबर भी पढ़े : कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल


'परिवार को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल किया'
IDF ने कहा कि हसन के परिवार के सदस्य भी मुख्यालय के अंदर मौजूद थे और हमले में उन्हें नुकसान पहुंचा। हालांकि, सेना का कहना है कि वे हमले का लक्ष्य नहीं थे। इजरायल ने हसन को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत वैध सैन्य लक्ष्य बताते हुए आरोप लगाया कि उसने अपने परिवार को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल किया। इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने भी हिजबुल्लाह पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान समर्थित संगठन इजरायली सैनिकों को गंभीर रूप से घायल करता है और फिर ऐसी स्थिति पैदा करता है, जिसमें इजरायल जवाबी कार्रवाई करे। उन्होंने दावा किया कि हिजबुल्लाह बच्चों को भी सैन्य क्षेत्र में लाता है, ताकि वे खतरे में रहें।


'इजरायल हमलों का दायरा बढ़ा रहा है'
दूसरी ओर, हिजबुल्लाह ने इजरायली कार्रवाई को 'आक्रामकता बढ़ाने वाला कदम' बताया। संगठन ने आरोप लगाया कि इजरायल ने अंसार गांव के बाहरी इलाके में एक घर और दीर अल-जहरानी गांव में एक इमारत को निशाना बनाया। हिजबुल्लाह का कहना है कि इजरायल हमलों का दायरा बढ़ा रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू घरेलू राजनीतिक समर्थन मजबूत करने, चुनावी हित साधने और दक्षिणपंथी धड़े को खुश करने के लिए तनाव बढ़ाना चाहते हैं। हिजबुल्लाह ने लेबनान सरकार से भी इजरायली हमले रोकने के तरीके तलाशने की अपील की और सीधी बातचीत की आलोचना की। बता दें कि हिजबुल्लाह पर इजरायल लगातार हमले कर रहा है।

लेबनान के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने की निंदा
लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम और राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों की निंदा की। सलाम ने कहा कि ऐसे हमले दक्षिणी लेबनान में हालात स्थिर करने की कोशिशों को कमजोर कर रहे हैं। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है। इनमें अंसार में मारे गए 3 बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता: यश

यश : सुपरस्टार यश की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी की...
मनोरंजन 
 मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता: यश

 बस घर पर बना लें सुपर टेस्टी कॉर्न कटलेट

  टेस्टी कॉर्न कटलेट: शाम की चाय के साथ अक्सर हमारा मन कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने का करता है। लेकिन सामग्री...
खाना पकाना 
 बस घर पर बना लें सुपर टेस्टी कॉर्न कटलेट

#Draft: Add Your Title

ऋषभ पंत : भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल के मैदान पर खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट...
खेल 
#Draft: Add Your Title

ब्लू लाइन एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले एसी स्काईवॉक नहीं खोला जाएगा

नोएडा: नोएडा अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला पहला एसी स्काईवॉक अब 16...
राष्ट्रीय 
ब्लू लाइन एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले एसी स्काईवॉक नहीं खोला जाएगा

गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

उदयपुर, 16 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राजस्थान शनिवार रात उदयपुर पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल...
राष्ट्रीय 
गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण