फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी ने आयोजित किया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

फर्रुखाबाद । भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद की तीन विधानसभाओं में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया।

   भोजपुर विधानसभा का सम्मेलन जहानगंज के रामाधार कोल्ड स्टोरेज में आयोजित हुआ जिसमें क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित किया कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर जिला महामंत्री गोपाल राठौर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम जिला मंत्री शिव मोहन सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई।
 

एसआई पद पर भर्ती के लिए कुल 4,543 उम्मीदवार सफल हुए  ये खबर भी पढ़े : एसआई पद पर भर्ती के लिए कुल 4,543 उम्मीदवार सफल हुए 

 कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा डॉ अंबेडकर ने संविधान का निर्माण करके भारत के गरीब दलित पिछड़े आदिवासी एवं वंचित वर्ग के लोगों को अधिकार दिलाने का काम किया। एक मजबूत लोकतंत्र की कल्पना डॉ अंबेडकर के बिना अधूरी है। भाजपा सरकार डॉ आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है। सपा बसपा और कांग्रेस  जैसे राजनीतिक दल जो डॉ अंबेडकर के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं । सपा की सरकार में सबसे ज्यादा दलित और गरीबों पर अत्याचार होता था  डॉ अंबेडकर को सम्मान केवल भाजपा ने ही दिया हैं।
   भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा भाजपा की सरकार लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने का कार्य कर रही है सपा के शासन में दलित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर हमले होते थे दलित महापुरुषों के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज विश्वविद्यालय और जिलों के नाम बदल दिए जाते थे। डॉ अंबेडकर की विचारधारा

प्रत्येक वर्ग के गरीब लोगों को न्याय दिलाने की थी।
इस अवसर पर आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार जिला महामंत्री गोपाल राठौर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम जिला मंत्री शिव मोहन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक अरविंद कटिहार ने किया इस अवसर पर खीमसेपुर पंचायत के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह जहानगंज मंडल अध्यक्ष अनुज कटियार मोहम्मदाबाद उत्तरी मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत आशीष दुबे उर्फ छोटू आदि लोग मौजूद रहे। 
कायमगंज विधानसभा का सम्मेलन सीपी गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने डॉ आंबेडकर पर विचार व्यक्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण गौतम ने की संचालन कायमगंज नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने किया।

मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा भाजपा संगठन डॉ अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम,संगोष्ठियां और सम्मान अभियान आयोजित कर रही है। यह सभी कार्यक्रम सप्ताह भर आयोजित होंगे। डॉ अंबेडकर ने सामाजिक एकता और दलित-वंचित समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने डॉ आंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ स्थापित किया। महिला सशक्तिकरण के तहत नारी वंदन अधिनियम लाकर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का कार्य किया। डॉ आंबेडकर बने हुए संविधान के साथ समय-समय पर सपा कांग्रेस की सरकारे खिलवाड़ करती रही। कांग्रेस ने डॉक्टर अंबेडकर को दो बार लोकसभा का चुनाव जीतने से रोका था कांग्रेस ने उनके निधन पर उन्हें दिल्ली में अंत्येष्टि के लिए भी स्थान नहीं दिया था भाजपा सरकार प्रत्येक धर्म और वर्ग के व्यक्ति के लिए सबका साथ सबका विकास की अवधारणा के साथ काम कर रही है। सपा और कांग्रेस डॉ अंबेडकर के नाम पर राजनीति करना बंद करें।

 इस सम्मेलन के अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कठेरिया ने भी विचार व्यक्त किया इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सिसोदिया पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सुनील कुमार चक अचरा मंडल अध्यक्ष कुणेंद्र गंगवार कंपिल मंडल अध्यक्ष निर्मल कश्यप कायमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत शमशाबाद मंडल अध्यक्ष आदेश शाक्य पूर्व जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार शमशाबाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

यरुशलम। इजराइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने गाजा पट्टी के 60 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण...
अंतर्राष्ट्रीय 
इजराइल का दावा: गाजा के 60% से अधिक हिस्से पर सेना का नियंत्रण, युद्धविराम की अपील

धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

धमतरी। कक्षा 11वीं के एक छात्र ने अलग-अलग दिनों में 10 से 12 विद्यार्थियों को कक्षाओं में घुसकर दौड़ा-दौड़ाकर काटा,...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी: स्कूल में छात्र ने 10-12 बच्चों को काटा, हाइड्रोफोबिया की आशंका पर अस्पताल में भर्ती

कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में एक 5 वर्षीय...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, मौत

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ