औरैया : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां और तीन साल के बेटे की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक मां और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई। यह हादसा ऐरवा बस स्टैंड के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, कन्नौज जिले के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवानी देवी अपने परिवार के साथ सहायल क्षेत्र के पूरा कला गांव जा रही थीं। उनके साथ बाइक पर उनका मासूम बेटा पुष्पम भी सवार था।

जैसे ही वे ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि शिवानी देवी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पिता और एक अन्य बच्ची इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश सिंह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं ये खबर भी पढ़े : हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

जोधपुर। अधीनस्थ न्यायालय में परिवाद पेश होने के पश्चात होने वाली कार्रवाई को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और...
राजस्थान 
परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के उत्सव के रूप में सम्पन्न ऋषिकेश। महामण्डलेश्वर...
उत्तराखंड 
स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शून्यकाल में विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट