बांदा: तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद हाइवे जाम

खेती की तरफ जा रहे महेश को 20 मीटर तक घसीटता ले गया डंपर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चालक फरार, पुलिस के आश्वासन पर खुला जाम

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित लोगों ने बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के कार्रवाई और आवश्यक कदम उठाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि हादसे में जसईपुर गांव निवासी महेश पुत्र जागेश्वर सिंह की मौके पर ही जान चली गई। महेश घर से खेत की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। उसे जब हादसे की जानकारी हुई ताे चालक वाहन छाेड़कर फरार हाे गया।

उत्तर प्रदेश: परवेज अली हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश: परवेज अली हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित लोगों ने बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने दुर्घटना वाले स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और यातायात की गति नियंत्रित करने की मांग की। जाम की सूचना पर तिंदवारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक जाम लगे रहने से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के कार्रवाई और आवश्यक कदम उठाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर उसके नीचे फंसे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर थानाध्यक्ष संदीप पटेल समेत पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान