बदायूं: सपा ने अधिवक्ता सफीर उद्दीन को सौंपी नगर अध्यक्ष की कमान
बदायूं। समाजवादी पार्टी ने अधिवक्ता सफीर उद्दीन को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा की गई इस नियुक्ति को संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अधिवक्ता सफीर उद्दीन शहर के प्रतिष्ठित एवं शिक्षित परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय मौलवी नसीर उद्दीन जनपद के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में न्याय, समाज सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से विशेष पहचान बनाई। उसी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सफीर उद्दीन भी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और शहर के लोगों के बीच उनकी अच्छी पहचान है। समर्थकों का कहना है कि सफीर उद्दीन की सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
ये खबर भी पढ़े : महिला की नहर में डूबकर हुई मौत के मामले में ससुरालियाें पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्जनगर अध्यक्ष बनने के बाद अधिवक्ता सफीर उद्दीन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने तथा जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के विश्वास के बल पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
