पुण्यतिथि पर याद किये गये बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया

सामाजिक न्याय के पुरोधा थे बाबू शिवदयाल-राम प्रसाद चौरसिया

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती  - शुक्रवार को कलेक्टेªट कचहरी परिसर के निकट में बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया पूर्व राज्यसभा सांसद को उनकी पुण्यतिथि पर चौरसिया समाज द्वारा उन्हें याद करने के साथ ही उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।  कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम प्रसाद चौरसिया ने  कहा कि सामाजिक न्याय, दलित पिछड़ों, शोषितों, के पुरोधा बैकवर्ड लीक के संस्थापक व लोक अदालत के जनक गरीबों के महानायक को लोग भूल गए अब हम सबको उनके बताए पद चिन्हों पर चलकर समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने की जरूरत है। देश में मौजूद सभी राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर हमारे समाज को पीछे छोड़ने का काम किया है।  अब हम लोगों को जरूरत है एक जुट होकर हुंकार भरने की जिससे हमारा समाज भी राजनीतिक, सामाजिक भागीदारी हासिल करे यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।  कहा कि बदलते परिवेश में चौरसिया समाज को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक परिदृश्य, के लिए एक जुटता बनाए रखनी होगी
पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया ने  कहा कि बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया समाज के ऐसे पुरोधा रहेे जिन्होंने शिक्षा, पिछड़ापन, छुआ छूत व भेद भाव के सवालांें को लेकर जीवन भर संघर्ष   किया । कहा कि  राजनीतिक भागीदारी और शिक्षा से ही समस्याओं का हल निकलेगा। अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में कोताही न करें। कार्यक्रम में चौरसिया समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र में योगदान एवं स्थिति तथा राजनीतिक एकजुटता पर विचार विमर्श कर निर्णय लिये गये।
कार्यक्रम को बैजनाथ चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, आलोक चौरसिया, संदीप कुमार, रामभेज यादव, लक्ष्मीकान्त मौर्य, अमित चौरसिया, सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, आनन्द प्रकाश चौरसिया, चन्द्र प्रकाश चौरसिया, पतिराम आजाद आदि ने संबोधित करते हुये कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह ने चौरसिया समाज को एक जुट करने की दिशा में जो कार्य किया उसे आगे बढाने की जरूरत है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि बदलते परिवेश में चौरसिया समाज को अपने राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक परिदृश्य के लिये एक जुटता बनाये रखनी होगी। संचालन अनिल कुमार चौरसिया ने किया।
बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करने वालों में मुख्य रूप से  रिंकू चौरसिया, आनंद किशोर चौरसिया, चंद्र प्रकाश चौरसिया, अनिल प्रजापति, राम नरेश चौहान, अखिलेश चौरसिया, विकास चौरसिया, श्याम नारायण चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, किशोर कुमार गुप्ता,  अमरनाथ, संजय कुमार चौरसिया, अनिल प्रजापति, ब्रम्हानन्द विश्वकर्मा, दीपक पाल के साथ ही बड़ी संख्या मंें लोग शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान