बहराइच में अराजकतत्वों ने की मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

- विधायक बोले, घटना के खुलासे तक नहीं करेंगे नई प्रतिमा की स्थापना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के महसी क्षेत्र के कटकुइया गांव स्थित एक मंदिर में अराजकतत्वों ने मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित कर दिया। शुक्रवार को इस घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। पुलिस गश्त पर सवाल उठाए।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी पवन कुमार और हरदी थानाध्यक्ष पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर स्थानीय भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कराया जाएगा।

बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई  ये खबर भी पढ़े : बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

विधायक ने स्पष्ट कहा कि जब तक घटना का खुलासा नहीं हो जाता और प्रतिमा तोड़ने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक मंदिर में नई प्रतिमा की स्थापना नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है। सुरेश्वर सिंह ने स्थानीय पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति में पुलिस का घटना के कई घण्टे बाद पहुंचना गलत है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त और निगरानी प्रभावी नहीं होने से घटनाओं में इजाफा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस सतर्क रहती तो मंदिर जैसी आस्था के केंद्र पर इस तरह की घटना नहीं होती। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।-

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

जोधपुर। देश के ऊर्जा क्षेत्र में चार जुलाई को नया इतिहास रचा जाएगा। करीब 79459 करोड़ रुपए की लागत...
राजस्थान 
79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर मेटा को...
राष्ट्रीय  राज्य 
सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

बदायूं। शहर में लगातार हो रही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर अब नगर पालिका परिषद पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई