हजरतगंज में मनाई गई जयंती, अम्बेडकर हम सभी लोगों के आदर्श: चंद्रशेखर
लखनऊ। अम्बेडकर हम सभी लोगों के आदर्श है। अम्बेडकर भारतीय संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष थे उन्हीं के कारण देश में प्राचीन काल से फैली हुई छुआछूत की भावना दूर हुई और देश में एकता आई। उन्हीं के कारण हम सभी लोगों को मौलिक अधिकार प्राप्त हुए जिसके तहत हमें देश में भी कही रहने-घूमने और बोलने की स्वतंत्रता प्राप्त हुई। ये बातें चंद्रशेखर निषाद ने कही।
मंगलवार को एकलव्य समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज चौराहे पर स्थित बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अम्बेडकर जयंती बड़ी धूम-धाम से मनाई गई।
चंद्रशेखर ने कहा,अब किसी भी जाति का व्यक्ति मंदिरों में जाकर पूजा पाठ कर सकता है ये सब आजादी आज हमारे देश के सभी लोगों को बाबा साहेब के कारण ही प्राप्त हुई है। बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा के महत्व को सिखाता है परंतु कुछ राजनैतिक पार्टियां व संगठन केवल दिखावा की राजनीति करते है और बाबा साहेब के जीवन से सीख न लेते हुए ऊंच-नीच का भेद अब भी मन में रखे हुए है जिस कारण समाज पूर्ण रूप से एक नहीं हो पा रहा है जिसे दूर किया जाना आवश्यक है।
चंद्रशेखर निषाद द्वारा बताया गया कि निषाद समाज दिल्ली,महाराष्ट्र,सहित 14 प्रदेशों में अनुसूचित जाति में आता है तथा सेंसेक्स ऑफ इंडिया 1961 में निषाद मल्लाह को लखनऊ,आगरा,इटावा और उन्नाव में अनुसूचित जाति में रखा गया है परंतु उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी न करके पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है जो कि विसंगतियां है जिन्हें दूर करने के लिए एकलव्य समाज पार्टी निरंतर प्रयासरत है इस संबंध में कई बार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता हो चुकी है।
सुरेंद्र मोहन गांधी प्रदेश अध्यक्ष, रविंद्र कुमार उर्फ रामू निषाद जिला अध्यक्ष लखनऊ, अवधेश कश्यप नगर अध्यक्ष, हरि कश्यप, सूरज निषाद उर्फ लकी निषाद ,राहुल निषाद,वरुण निषाद ,हर्ष निषाद ,अनिकेत निषाद, संजय कश्यप,नरेंद्र कश्यप आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
