अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पेट्रोल व डीजल के किल्लत से परेशान है, अधिवक्ता

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर  जताया   विरोध, परेशानी बढ़ने पर करेंगे अनवरत हड़ताल

श्रावस्ती, 24 अप्रैल, (तरुणमित्र)। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर पेट्रोल डीजल की समस्या पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने अधिवक्ताओं के लिए सुचारू रूप से पेट्रोल डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।
 प्रतिनिधिमण्डल मंडल ने जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से मिलकर पेट्रोल व डीजल न मिलने की समस्या बताई तथा सुचारू रूप से उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु ज्ञापन दिया।
अधिवक्ता संघ के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की किल्लत बनी हुई है, और यदि किसी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता हो जाती है, तो पेट्रोल डीजल लेने के लिए घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ता है। जिससे अधिवक्ताओं को समय से न्यायालय पर पहुंचने पर काफी मुश्किलें होती हैं। 
प्रतिनिधि मंडल ने जनपद में अधिवक्ताओं को न्यायालय जाने तथा वापस आने के समय बिना लाइन में लगे पेट्रोल व डीजल दिलाये जाने हेतु डीएम से गुहार लगाई, कि जनपद के पेट्रोल पम्प संचालकों को उचित आदेश दिया जाए।
 जिस पर जिलाधिकारी ने जनपद में अधिवक्ताओं के लिए पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु आश्वासन दिया है।
 अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर भी जिले में पेट्रोल व डीजल न मिलने की समस्या से परेशान माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती तथा न्यू माडर्न बार एसोसिएशन तहसील जमुनहा के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया तथा सम्पूर्ण दिवस सामूहिक अवकाश पर रहे। 
यह जानकारी माडल डिस्ट्रिक्ट बार के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने दी।
 इस मौके पर राजेन्द्र प्रकाश पाण्डेय, विनोद कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

फिरोजाबाद , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंग अभियान की तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य...
हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 
   आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे