टॉफी का झांसा देकर डेढ़ साल के मासूम की हत्या, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिकोहाबाद: यूपी में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे में दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां डेढ़ साल के मासूम बच्चे की सड़क पर पटक-पटककर हत्या कर दी गई. इस मामले का सीसीटीवी वायरल हुआ था.

फुटेज में जो दिखा, उसने हर किसी को झकझोर दिया. अब पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी. उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ेंगी 3 करोड़ महिलाए  ये खबर भी पढ़े :  स्वयं सहायता समूहों से जुड़ेंगी 3 करोड़ महिलाए 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विराज उर्फ जितेंद्र के रूप में हुई है. उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं. यह मामला उस समय सामने आया था, जब एक साल के बच्चे की हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ. 

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है. वहीं, पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी थी.

इस दौरान आरोपी का पुलिस से आमना-सामना हो गया. आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के दोनों पैरों में लगी.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि हत्या उसी ने की है. आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसका बच्चे की मां के साथ प्रेम प्रसंग था और वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी. प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद को लेकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था.

मृतक बच्चे की मां का कहना था कि आरोपी विराज उससे शादी करना चाहता था और बच्चे को अपने रास्ते की रुकावट मानता था. शुक्रवार को बच्चे की मां जब अपनी एक रिश्तेदार के घर आई हुई थी, तभी आरोपी टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को अपने साथ ले गया था.

इसके बाद उसने बच्चे को सड़क पर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजन तत्काल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी.

फिलहाल इस मामले में पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि हत्या की घटना में वांछित आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, मामले की जांच जारी है.

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 एक बार अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाएं

अरबी के पत्तों के पकोड़े : अरबी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी। लोग सूखी अरबी और रसेदार...
खाना पकाना 
 एक बार अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाएं

 खामेनेई 'शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं'इजरायली सूत्र

इजरायली सूत्र :इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत...
अंतर्राष्ट्रीय 
  खामेनेई 'शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं'इजरायली सूत्र

आज का राशिफल 8 अगस्त 2026 : अपने मन को शांत करें

मेष  संचार कौशल में सुखद वृद्धि होगी। चाहे  बातचीत कर रहे हों, नेटवर्किंग कर रहे हों या रचनात्मक विचार वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 8 अगस्त 2026 : अपने मन को शांत करें

आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मेष - कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान- सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 8 अगस्त 2026: देश में तूफानी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें...
राष्ट्रीय 
मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर