तेजाब कांड का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, हेड कांस्टेबल को भी लगी गोली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बरेली । शेरगढ़ क्षेत्र में घर में घुसकर महिला, उसके पति और दो बच्चों पर तेजाब फेंकने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 मई को शेरगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वार्ड नंबर-9 डुंगरपुर निवासी उमेश कश्यप उसके घर की छत के रास्ते अंदर घुस आया और उस पर, उसके पति व दोनों बेटों पर तेजाब डाल दिया।

डेढ़ दर्जन गांवों की जीवनरेखा बनी बदहाल सड़क, बरसात में आवागमन ठप ये खबर भी पढ़े : डेढ़ दर्जन गांवों की जीवनरेखा बनी बदहाल सड़क, बरसात में आवागमन ठप

घटना में चारों लोग झुलस गए थे। मामले में थाना शेरगढ़ में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 124 और 333 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद से पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। रविवार को थाना शेरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित कस्बा शेरगढ़ बाईपास मार्ग से अपने घर की ओर जाने वाला है।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उमेश कश्यप के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल मोहम्मद नाजिम के बाएं हाथ को छूते हुए गोली निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी शेरगढ़ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपित के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपित और घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना