ग्राम स्तर तक पहुंचेगा स्वजनगणना अभियान,अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

डिजिटल जनगणना की ओर बड़ा कदम,गांव-गांव पहुंचेगा स्वजनगणना अभियान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल गंगवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ऑनलाइन स्वजनगणना की प्रक्रिया के संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत सफाई कर्मियों,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा पंचायत विभाग से जुड़े कर्मचारियों को स्वजनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ऑनलाइन स्वजनगणना पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से स्वयं गणना की प्रक्रिया,लॉगिन प्रणाली,परिवार विवरण अंकन,दस्तावेज सत्यापन एवं डेटा अपलोड करने संबंधी तकनीकी जानकारी दी गई।

जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थू लाल गंगवार ने बताया कि स्वजनगणना अभियान शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है,जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी,सरल एवं समयबद्ध बनेगी तथा आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम स्तर पर आमजन को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्वजनगणना प्रक्रिया में सहभागिता के लिए प्रेरित करें।साथ ही तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान,डेटा की शुद्धता बनाए रखने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया।उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना की दिशा में यह एक बड़ा कदम है और स्वजनगणना अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वजनगणना अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

एलडीए पार्कों में 22 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास ये खबर भी पढ़े : एलडीए पार्कों में 22 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

छत्तीसगढ़: ओवरटेक के दौरान पलटी मजदूरों से भरी पिकअप , 25 घायल, चालक फरार

सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके में सोमवार की रात मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: ओवरटेक के दौरान पलटी मजदूरों से भरी पिकअप , 25 घायल, चालक फरार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ी खोज, वैज्ञानिक अन्वेषण में मिले 5 उच्च गुणवत्ता वाले हीरे

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरायपाली क्षेत्र के बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में किए गए वैज्ञानिक अन्वेषण के...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ी खोज, वैज्ञानिक अन्वेषण में मिले 5 उच्च गुणवत्ता वाले हीरे

व्हाट्सऐप की कमान अब भारतीय उद्यमी कुनाल शाह के हाथों में, विल कैथकार्ट ने छोड़ा पद

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। Meta ने भारतीय फिनटेक कंपनी...
व्हाट्सऐप की कमान अब भारतीय उद्यमी कुनाल शाह के हाथों में, विल कैथकार्ट ने छोड़ा पद

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत के बाद रिकवरी, गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।...
कारोबार 
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत के बाद रिकवरी, गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स और निफ्टी

हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

   बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 

सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

लखनऊ। यह सिर्फ एक हादसा नहीं था, यह एक ऐसा मंजर था जिसने राजधानी लखनऊ की रफ्तार को कुछ घंटों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल