ढाई साल से फरार आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

इंदिरानगर पुलिस ने CDR और सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ा, ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। इंदिरानगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में करीब ढाई साल से फरार चल रहे आरोपी को बेंगलुरु, कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 61 वर्षीय संतोष सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार करने के बाद ट्रांजिट रिमांड लेकर लखनऊ पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, 15 अप्रैल 2024 को इंदिरानगर निवासी जेबा अंजुम ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने अपने बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर इंदिरानगर थाने में मुकदमा संख्या 91/2024 धारा 306 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था।

श्रमिकों, रोजगार सेवकों को मिलेगा कैशलेस इलाज  ये खबर भी पढ़े : श्रमिकों, रोजगार सेवकों को मिलेगा कैशलेस इलाज 

मामले की विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक सचिन सिंह ने शुरू की थी। उनके स्थानांतरण के बाद विवेचना उपनिरीक्षक आशीष कुमार पांडेय द्वारा की जा रही थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सर्विलांस की मदद से नामजद आरोपी संतोष सिंह की लोकेशन का पता लगाया।

जांच में आरोपी की लोकेशन बेंगलुरु में मिली। इसके बाद विवेचक ने उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी। पुलिस ने 17 अगस्त 2026 को स्थानीय पुलिस की मदद से बेंगलुरु सिटी के विल्सन गार्डन थाना क्षेत्र से संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लिया और 20 अगस्त 2026 को उसे इंदिरानगर थाने लखनऊ लाया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष सिंह पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह, उम्र 61 वर्ष, निवासी फ्लैट नंबर 202, मैत्री संयोग अपार्टमेंट, 8 क्रॉस, विल्सन गार्डन, बेंगलुरु, कर्नाटक के रूप में हुई है। उसका मूल पता मकान संख्या 58, लालपुर खंड, लमही, थाना सारनाथ, वाराणसी बताया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कोई काम नहीं करता है।पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। उसका अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस बरामद

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध तमंचा लेकर घूम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस बरामद

लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की Specialized Training शाखा की ओर से वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षियों के लिए पीड़ितों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण

इटौंजा में सड़क हादसा, कांवड़िये की मौत, साथी घायल

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटौंजा में सड़क हादसा, कांवड़िये की मौत, साथी घायल

इमरान खान को इलाज के लिए जेल से अस्पताल ले जाया गया, शिफा इंटरनेशनल में भर्ती की तैयारी

इस्लामाबाद। रावलपिंडी की आदियाला जेल (रावलपिंडी सेंट्रल जेल) में अगस्त 2023 से बंद अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान को आखिरकार शिफा...
अंतर्राष्ट्रीय 
इमरान खान को इलाज के लिए जेल से अस्पताल ले जाया गया, शिफा इंटरनेशनल में भर्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश