दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

ठाकुरगंज पुलिस ने कोमल की मौत के मामले में की कार्रवाई, 19 अगस्त को सकरी पुलिया के पास से दोनों आरोपी पकड़े गए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 19 अगस्त की शाम थाना क्षेत्र स्थित सकरी पुलिया धोबी घाट माधोपुर के पास से गिरफ्तार किया। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी अनीता वर्मा ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी करीब 30 वर्षीय बेटी कोमल ने 17 अगस्त को फोन कर बताया था कि उसका पति जितेंद्र कुमार सुबह से उसके साथ मारपीट कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर कोमल को आए दिन प्रताड़ित करते थे।

उतरौला में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी ये खबर भी पढ़े : उतरौला में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

तहरीर के अनुसार, सूचना मिलने के बाद अनीता वर्मा अपने पति के साथ बेटी की ससुराल पहुंचीं। वहां उन्होंने कोमल को बेसुध हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलने के बाद ठाकुरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पति जितेंद्र कुमार, सास लीला समेत छह लोगों को नामजद किया। मुकदमे में पति जितेंद्र कुमार, सास लीला, जेठानी उमा देवी, जेठ करन और ननद प्रीति व रेशमा के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में सुरागरसी और दबिश की कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को शाम करीब पांच बजे सकरी पुलिया धोबी घाट माधोपुर के पास से जितेंद्र कुमार (34) और उसकी मां लीला (56) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय लाला राम कन्हैया माधोपुर बेगरिया, थाना ठाकुरगंज का निवासी है। वहीं लीला पत्नी स्वर्गीय लाला राम भी इसी पते की रहने वाली है।

मामले में थाना ठाकुरगंज में मु0अ0सं0 545/2026 के तहत धारा 80(2), 85, 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है।पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस बरामद

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध तमंचा लेकर घूम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस बरामद

लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की Specialized Training शाखा की ओर से वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षियों के लिए पीड़ितों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण

इटौंजा में सड़क हादसा, कांवड़िये की मौत, साथी घायल

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटौंजा में सड़क हादसा, कांवड़िये की मौत, साथी घायल

इमरान खान को इलाज के लिए जेल से अस्पताल ले जाया गया, शिफा इंटरनेशनल में भर्ती की तैयारी

इस्लामाबाद। रावलपिंडी की आदियाला जेल (रावलपिंडी सेंट्रल जेल) में अगस्त 2023 से बंद अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान को आखिरकार शिफा...
अंतर्राष्ट्रीय 
इमरान खान को इलाज के लिए जेल से अस्पताल ले जाया गया, शिफा इंटरनेशनल में भर्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश